लाइफ स्टाइल

Health Tips: तेल-घी वाला खाना खाकर भी हमेशा रहेंगे फिट, अपनाये ये टिप्स

Bharti Sahu 2
19 Aug 2024 3:42 AM GMT
Health Tips:   तेल-घी वाला खाना खाकर भी हमेशा रहेंगे फिट, अपनाये  ये टिप्स
x
Health Tips: त्योहारों के दिनों पर हर किसी के घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। कुछ लोगों के घर में खाने का मेन्यू काफी लंबा चौड़ा होता है। इस दौरान घी-तेल में बना खाना जरूर होता है। ऐसा खाना सेहत को बिगाड़ सकता है। हालांकि, अगर आप कुछ टिप्स को अपना लेंगे तो इस तरह का खाना खाने के बाद भी खुद को फिट रख पाएंगें। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप इन टिप्स को अपनाकर रोजाना ऐसा खाना खाएं। कभी-कभी इस तरह का खाना खाया जा सकता है।
रोजाना 30 मिनट स्ट्रेच या कोई योगासन करें। यह आपको स्ट्रेस फ्री और खुश रखते हुए मांसपेशियों को टोन करने में मदद करेगा।
कभी-कभी तला खाना खा रहे हैं तो खाने से पहले पानी पिएं। ऐसा करने से आप भूख लगने जितना ही खाएंगे। खाने से बचने और पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए दिन भर में 3-4 लीटर पानी पीना जरूरी है।
फिट रहने के लिए सोते समय गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच अलसी पाउडर मिलाएं। इसके अलावा अगर आपका पेट खराब रहता है या कब्ज की समस्या है तो आप त्रिफला चूर्ण को पानी में मिलाकर पिएं।
शरीर से टॉक्सिन को निकालने के लिए डिटॉक्स करना जरूरी है। ऐसे में आप दिन की शुरुआत हमेशा 1 लीटर गर्म पानी से कर सकते हैं। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए आप सुबह उठने के कुछ देर बाद अजवाइन, नींबू और अदरक का शॉट पिएं।
Next Story