लाइफ स्टाइल

Health Tips: आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

Rani Sahu
28 July 2022 12:23 PM GMT
Health Tips: आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
x
आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

आज के समय में अधिकतर भारतीय आयरन की कमी से जूझ रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। बता दें कि खानपान में लापरवाही, पर्याप्त पोषण न लेना व अन्य कई कारणों के चलते महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप सप्लीमेंट या दवाइयों के जरिए आयरन की कमी को पूरा करें। इसके लिए आपके अपने खानपान पर ध्यान देने की बेहद आवश्यकता है।

तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ आहार के बारे में जो आयरन की कमी को दूर करते है-
1.ब्राउन राइस- ब्राउन राइस में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से आयरन की कमी को दूर करने में काफी मददगार है। इतना ही नहीं, ये एनीमिया से लड़ने में भी कारगर माना जाता है।
2.ओट्स- ओट्स में वैसे तो कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें आयरन भी होता है। ओट्स का सेवन नाश्ते में करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
3.आलू- आलू एक हाई−कैलोरी सब्जी है लेकिन इसमें आयरन के उच्च स्रोत पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आलू को फ्राई करने की बजाय उसे उबालकर खाएं।
4.ब्रोकली- अगर आप एनीमिक है और आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा अवश्य बनाएं। आप इसकी मदद से एक स्वादिष्ट सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
5.स्ट्रॉबेरी- सुनने में शायद आपको अजीब लगे लेकिन स्ट्रॉबेरी भी आयरन की कमी को दूर करने में सहायक है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में आयरन तो होता है ही, साथ ही इसमें विटामिन सी भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है।
6.मटर- जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी है, उन्हें मटर का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी है।
7.पालक- पालक में आयरन हाई मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन सी भी होता है। इस प्रकार से पालक शरीर में आयरन की पूर्ति करता है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story