लाइफ स्टाइल

Health Tips: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आटे में मिलाएं ये चीज

Bharti Sahu 2
28 Aug 2024 3:29 AM GMT
Health Tips:  ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आटे में मिलाएं ये चीज
x
Health Tips: अगर आप रोटी में कुछ चीजों को मिलाकर खाएं तो आपका ही बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। रोटी बनाने के लिए आप जिस आटे का इस्तेमाल करते हैं। उनमें अगर इन चीजों को मिला दे तो रोटी की पौष्टिकता भी बढ़ेगी और दिल से जुड़ी बीमारियां भी दूर रहेगी। रोटी बनाने के आटे में अलसी के बीज, अजवाइन, तिल और कलौंजी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर जैसे समस्या से आप दूर रहते हैं।
आटे में अलसी मिलाएं Add flax seeds to flour
आटे में अलसी मिलाने के कई फायदे हैं। अलसी के बीच में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो विदेश स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। अलसी के बीज में फाइबर होता है। इससे हमारा पाचन तंत्र काफी मजबूत रहता है। अलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर जैसी समस्या से भी बचाता है। यही नहीं अलसी के बीज वजन कम करने में भी मदद करता है, जिससे डायबिटीज भी नियंत्रण में रहती है।
आटे में मिलाएं अजवाइन Add celery to flour
आटे में अजवाइन मिलाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। अजवाइन में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो पोटैशियम फ्री रेडिकल्स और डाइटरी फाइबर का स्रोत है। अजवाइन का सेवन करने से हमारा ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। आटे में अगर कलौंजी मिलाई जाए तो यह भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहद मददगार है। कलौंजी के बीज में एंटी हाइपरटेंशन गुण होते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। रोटी में इसका इस्तेमाल करने से हृदय संबंधी बीमारियां दूर होती हैं। वहीं इसमें मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
Next Story