लाइफ स्टाइल

Health Tips: जानें किन लोगों को संतरा खाने से करना चाहिए परहेज

Sanjna Verma
20 Aug 2024 3:23 PM GMT
Health Tips: जानें किन लोगों को संतरा खाने से करना चाहिए परहेज
x
Health Tips स्वास्थ्य सुझाव: सर्दियां शुरू होते ही बाजार में नारंगी रंग के रसदार संतरे नजर आने लगते हैं। विटामिन सी से भरपूर इस फल का स्वाद बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को बेहद पसंद होता है। संतरे में विटामिन ए,विटमिन सी,फाइबर,पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से संतरा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को संतरा खाने से परहेज करना चाहिए। संतरे का अधिक सेवन
उनकी
सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को संतरा नहीं खाना चाहिए।
संतरा खाने के नुकसान-
एसिडिटी-
अगर आप पहले से ही Acidity या कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो संतरे का सेवन करने से बचें। संतरे का सेवन आपकी समस्या को और अधिक बढ़ा सकता है। दरअसल,संतरे में एसिड और फाइबर की अधिकता पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकती है। जिससे व्यक्ति को एसिडिटी,दस्त और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
दांतों से जुड़ी समस्या-
संतरे का ज्यादा सेवन करने से दांतों को नुकसान हो सकता है। संतरे में एसिड होता है, जो दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकता है। जिससे दांतों में सड़न की समस्या पैदा हो सकती है।
जोड़ों का दर्द-
अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द से परेशान लोग भी संतरे का सेवन करने से परहेज करें। संतरे की तासीर ठंडी होती है। जो आपकी हड्डियों में दर्द की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती है। ऐसे में जो लोग पहले से ही जोड़ों में दर्द या अर्थराइटिस की समस्या से परेशान हैं, उन्हें संतरे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
हार्ट बर्न-
संतरे का ज्यादा सेवन करने से हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। संतरा एक खट्टा फल है,जिसमें एसिड की मात्रा अधिक होती है। संतरे का ज्यादा सेवन करने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। जिससे व्यक्ति को हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है।
किडनी की समस्या-
जरूरत से ज्यादा संतरे का सेवन kidney को भी नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, संतरे में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा मात्रा में पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ को किडनी प्यूरीफाई नहीं कर पाती है इससे किडनी खराब होने का डर .बना रहता है। यही वजह है कि किडनी रोगियों को संतरा कम खाने की सलाह दी जाती है।
नोट- अगर आप सेहत से जुड़ी किसी समस्या से पीड़ित हैं तो संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Next Story