लाइफ स्टाइल

Health Tips: गला बैठ जाए तो करें ये 7 देसी नुस्खे मिलेगी राहत

Sanjna Verma
20 July 2024 4:15 PM GMT
Health Tips: गला बैठ जाए तो करें ये 7 देसी नुस्खे मिलेगी राहत
x
Health Tips: बरसात के मौसम में शरीर में कई तरह के बदलाव भी आते हैं और कई प्रकार के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में कइ्र लोगों का गला भी बैठ जाता है और उसमें खराश हो सकती है।गले की समस्या काफी परेशान करती है और इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। गला बैठने की समस्या में आवाज कम या बिल्कुल नहीं निकलती, और गले में खराश और दर्द हो सकता है।बरसात के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण गले में
Infection
का खतरा बढ़ जाता है, गले में खराश और गला बैठना, साथ ही कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए कुछ देसी नुस्खे अपनाए जा सकते हैं।
अदरक और शहद
अदरक के रस को शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। यह गले सूजन को कम करता है और गले को आराम प्रदान करता है।
तुलसी की पत्तियां
तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में उबालें और इसे दिन में दो-तीन बार पिएं। यह गले की सूजन और खराश को कम करने में सहायता मिलेगी।
हल्दी वाला दूध
एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह गले की सूजन को कम करता है और गले को आराम पहुंचाता है।
मुलेठी का सेवन
मुलेठी की जड़ को चबाना गले की सूजन और खराश को कम करने में मदद मिलती है। इसे दिन में दो से तीन बार चबाएं।
शहद और नींबू का मिश्रण
एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं और धीरे-धीरे पिएं। यह गले को नमी और आराम प्रदान करता है।
स्टीम Inhalation
गर्म पानी से भाप लेने पर भी बैठे हुए गले की समस्या में आराम मिलता है। आप स्टीम वाटर में कुछ बूंदें नीलगिरी या पुदीने के तेल की भी मिक्स कर सकते हैं। यह गले की सूजन को कम करने में मदद करता है।
लौंग का सेवन
लौंग का सेवन गले के लिए काफी फायदेमंद है। यह गले की सूजन और खराश को कम करने में मदद करता है।
Next Story