- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हेल्थ टिप्स: डाइट से...
लाइफ स्टाइल
हेल्थ टिप्स: डाइट से पाएं विटामिन-D, जानें कौन-से फूड्स हैं फायदेमंद
nidhi
8 Jun 2026 1:47 PM IST

x
विटामिन-D की कमी से बचने के आसान तरीके और हेल्दी फूड विकल्प
Vitamin D Rich Foods: हमारे शरीर को अंदर से स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रखने में विटामिन्स की भूमिका काफी अहम होती है. जब बात सबसे जरूरी विटामिन की होती है तो उसमें विटामिन-D का नाम जरूर आता है. अक्सर हम इसे सनशाइन विटामिन भी कहते हैं, क्योंकि यह हमें सूर्य की किरणों से फ्री में ही मिल जाता है. आज की इस बड़ी लाइफस्टाइल में, जहां हम अपना ज्यादातर समय ऑफिस के बंद कमरों में बिताने लग गए हैं, धूप का मिलना काफी ज्यादा कठिन हो गया है. नतीजा यह हो रहा है कि देखते ही देखते शरीर में इसकी कमी होने लग जा रही है. अगर शरीर में विटामिन-D की कमी हो जाए, तो इसकी वजह से हर वक्त बदन दर्द, कमजोरी और थकान की समस्या होने लग जाती है. अगर आप भी किसी कारण से धूप नहीं ले पा रहे हैं, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसी सिंपल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके विटामिन-D के लेवल को शरीर में काफी आसानी से और बिना किसी सप्लीमेंट के बढ़ा सकेंगे. तो चलिए इन ,फूड आइटम्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
हर दिन पीएं गाय का दूध
आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन गाय का दूध कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन-D का एक बेहद आसान और नेचुरल सोर्स है. भारत के लगभग हर किचन में दूध का इस्तेमाल रोजाना होता है. अगर आप सुबह के नाश्ते में या रात को सोने से पहले एक ग्लास हल्का गर्म गाय का दूध पीने की आदत डालते हैं, तो इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और दांतों की सेहत भी बेहतर होती है. वेजिटेरियन लोगों के लिए यह शरीर की न्यूट्रिशनल जरूरतों को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है.
अंडे का पीला हिस्सा भी है फायदेमंद
संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडेजो, यह कहना कहीं से भी गलत नहीं है क्यंकि जो लोग अंडा खाना पसंद करते हैं, उनके लिए विटामिन-D की कमी को दूर करना और भी आसान हो जाता है. अक्सर लोग फिटनेस या वजन घटाने के चक्कर में सिर्फ एग व्हाइट खाते हैं और पीले हिस्से को डस्टबिन में डाल देते हैं. लेकिन सच यह है कि अंडे के पीले वाले हिस्से में ही सबसे ज्यादा विटामिन-D और गुड फैट्स मौजूद होते हैं. अपनी डाइट में रोजाना एक पूरा उबला हुआ अंडा शामिल करने से शरीर की इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है.
वेजिटेरियन लोग डाइट में शामिल करें मशरूम
अगर आप पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं और अंडे-मछली खाने से बचते हैं, तो मशरूम आपकी डाइट के लिए एक शानदार ऑप्शन है. मशरूम पौधों की केटेगरी में इकलौती ऐसी चीज है, जिसमें नैचुरली विटामिन-D पाया जाता है. दरअसल, मशरूम भी इंसानों की तरह धूप के कॉन्टैक्ट में आने पर विटामिन-D का प्रोडक्शन करते हैं. आप अगर चाहें तो हफ्ते में दो से तीन बार मशरूम की सब्जी, सूप या इसे सलाद के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
डाइट में जरूर शामिल करें फैटी फिश
जिन लोगों को नॉन-वेज खाना अच्छा लगता है उन लोगों के लिए सी-फूड विटामिन-D का एक पावरहाउस है. साल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी मछलियों में विटामिन-D भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा, इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे दिल और दिमाग को दुरुस्त रखने में मददगार है. अगर इसका सेवन हफ्ते में एक या दो बार ही किया जाए तो शरीर में विटामिंस का बैलेंस सही बना रहता है.
फोर्टिफाइड फूड आइटम्स
अगर आपको नेचुरल सोर्स से विटामिन-D सही मात्रा नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में बाजार में मिलने वाले फोर्टिफाइड फूड्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. आजकल कई कंपनियों के ग्रेन्स जैसे कि ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स, सोया मिल्क, और संतरे के जूस में ऊपर से अलग से विटामिन-D मिक्स किया जाता है. सुबह के नाश्ते के लिए ये चीजें बेहद ही फायदेमंद मानी जाती हैं. बस खरीदते समय पैकेट पर लिखे न्यूट्रिशनल फैक्ट्स यानी कि लेबल्स को एक बार जरूर देख लें.
Tagsधूप में बैठनेडाइट में शामिल5 चीजशरीर में नहीं होगी विटामिन-D की कमीSitting in the sunincluding these 5 things in your diet will prevent vitamin D deficiency.Janta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





