लाइफ स्टाइल

Health Tips: इन दो चीजों द्वारा बेली फैट से पाएं छुटकारा

Sanjna Verma
14 July 2024 4:28 PM GMT
Health Tips: इन दो चीजों द्वारा बेली फैट से पाएं छुटकारा
x
Health Tips: आजकल की जीवनशैली में अक्सर खानपान के बदलाव के चलते महिलाओं में मोटापा और बेली फैट की समस्या बढ़ने लगी हैं। इसका कारण वैसे तो Hormonal Imbalance होता है लेकिन कई मामलों में यह कई बड़ी बीमारियों को भी जन्म देता है। इस स्थिति में पेट की बढ़ी हुई तोंद बाहर आने लटकी हुई नजर आती है इसे लेकर हर किसी को देखने पर खराब लगता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी दो रामबाण चीजों के बारे में बता रहे है जिसे पानी में मिलाकर पीने से आपका फैट कम हो जाएगा।
जानिए इन दो गुणकारी चीजों के बारे में
यहां पर पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप इन दो चीजों का सेवन करते हैं तो आपको फायदा मिलता है..
1- अदरक और हल्दी का पानी हैं फायदेमंद
अगर आप बेली फैट की समस्या से परेशान हैं तो आप यहां पर अदरक और हल्दी का पानी खाली पेट पी सकते हैं इसे नियमित पीने से आपके पेट की बढ़ी हुई चर्बी कम होने लगती है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट के लिए सही होते हैं। अगर आप इसे रोजाना पीते हैं तो आपका डाइजेशन दुरुस्त होता है और फैट भी जल्दी बर्न होने लगता है।
कैसे करें सेवन
इसका सेवन करने के लिए आप सबसे पहले आधा इंच अदरक और कच्ची हल्दी के बहुत छोटे से टुकड़े को पानी में उबालें। इसके बाद आप आधा रह जाने तक उबलने दें और फिर खाली पेट इसे पिएं। ऐसा करने से आपकी पेट की चर्बी कम होने लगती है। इस उपाय के साथ आपको एक्सरसाइज भी करती रहनी चाहिए।
2- फायदेमंद होगा नीम का जूस
अगर आप बेली फैट को कम करना चाहते हैं तो नीम के जूस का सेवन कर सकते है इसमें शामिल नीम के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। इसमें लाभकारी गुण होने के साथ ही यह आयुर्वेद की सबसे रामबाण औषधि होता है। इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट बढ़ाने वाले एंजाइम कम होते हैं। इसके अलावा इसमें इसमें Detoxifying एजेंट पाया जाता है, जो शरीर में जमी गंदगी को दूर करता है और खून साफ करता है।
कैसे करें सेवन
इसका सेवन करने के लिए आप खाली पेट 5-7 नीम की पत्तियों को कूटकर इसका जूस बनाएं और इसे गुनगुने पानी के साथ पिएं। आपके शरीर में फायदा मिलने लगता है।
Next Story