- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: स्वास्थ्य...

हेल्थ: लोगो की सेहत को लेकर राहत विभाग ने चिन्ता जाहिर करते हुए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बदलते मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखकर इम्युनिटी बढ़ाये।
यही नही इस दौरान क्या -क्या सावधानियां बरते, और क्या खायें।
राहत आयुक्त कार्यालय से जारी निर्देश में जानकारी देते हुए बताया है, कि बदलते इस मौसम में जरा सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। अतः स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर इम्युनिटी बढ़ाये और बीमारी दूर भगाएं।
इस दौरान इन चीजों का प्रयोग कर स्वास्थ्य लाभ उठाएं।
1-गरम तरल पदार्थ-हल्दी वाला दूध, गुनगुना पानी, सूप
2-विटामिन युक्त फल- आँवला, सन्तरा, नीबू, अमरूद।
3-काढ़ा/हर्बल चाय-तुलसी, अदरक, दालचीनी,काली मिर्च के साथ।
4-प्रोटीन युक्त आहार- दालें,चना, अंडा,दही (सीमित मात्रा में)
5-सूखी मेवे- बादाम, अखरोट (रोज थोड़ी मात्रा में)
ये सभी चीजों का स्तेमाल करने के साथ-साथ गरम पेय ले। विटामिन सी युक्त फल खाएं। और अदरक , हल्दी जैसे मसालों को आहार में शामिल करें। और ठंडी चीजो से बचे।
मजबूत इम्युनिटी ही बीमारी से बचाने में सहायक है।





