- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सांस लेने में...
लाइफ स्टाइल
Health: सांस लेने में हो रही है दिक्कत तो शुरू कर दें इन खाद्य पदार्थों का सेवन
Anurag
5 Jun 2025 8:53 AM IST

x
Health: क्या आपकी सांस भी बहुत जल्दी फूल जाती है जिसकी वजह से आपको सांस लेने में दिक्कत होती है? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर खाने-पीने की कुछ चीजों को जल्द से जल्द शामिल कर लेना चाहिए। दरअसल, खाने-पीने की इन चीजों को रेगुलरली कंज्यूम करके आप अपने फेफड़ों को डिटॉक्स कर काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।
फायदेमंद साबित होगी हल्दी:
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। फेफड़ों में कंजेशन या फिर सूजन पैदा होने की वजह से सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। रेगुलरली हल्दी वाला दूध पीने से आप इस तरह की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।
शहद का सेवन कर सकते हैं:
सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शहद का सेवन किया जा सकता है। फेफड़ों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए शहद को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। गर्म पानी में एक स्पून शहद को मिक्स कर पिएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
कंज्यूम कर सकते हैं लहसुन:
सांस से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए लहसुन को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। अगर आपको सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, तो आप लहसुन का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। लहसुन फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है।
फायदेमंद साबित होगी अदरक:
अदरक में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट से टॉक्सिक सब्सटेंस को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है।
TagsHealthसांसदिक्कतखाद्य पदार्थोंसेवनHealthbreathingproblemfoodsconsumptionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





