लाइफ स्टाइल

Health: खाली पेट तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे

Bharti Sahu 2
5 Nov 2024 8:13 AM IST
Health:   खाली पेट तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे
x
Health: तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को साफ करने और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह बंद धमनियों को खोलने में भी मददगार हो सकता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है|
प्रतिरक्षा प्रणाली को करता है मजबूत
तुलसी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं|
तनाव करता है कम
तुलसी में तनाव कम करने वाले गुण होते हैं. यह कॉर्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद करता है, जो तनाव हार्मोन है|
पाचन क्रिया में सुधार
तुलसी पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करती है. यह पाचन रस को बढ़ावा देने और अपच, एसिडिटी और गैस जैसी पाचन समस्याओं को कम करने में मदद करता है|
Next Story