लाइफ स्टाइल

Health Care: दही के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये चीजें

Sanjna Verma
8 Aug 2024 1:29 PM GMT
Health Care: दही के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये चीजें
x
Health Care हेल्थ केयर: दही में पाए जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 6 और विटामिन बी-12 शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ ही कई बीमारियो में भी लाभदायक होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दही के साथ खाई जाने वाली कुछ चीजें शरीर को फायदा पहुंचाने की बजाए काफी नुकसान दे सकती हैं। अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं-
1. दही के साथ मछली का सेवन करने से आपको उल्टी, अपच की परेशानी हो सकती है। जिससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
2. दही में केला मिलाकर खाना भी सेहत के लिए लाभदायक नहीं बल्कि हानिकारक होता है।
3. दही के साथ प्याज का सेवन करने से एलर्जी, गैस, acidity और उल्टी की समस्या हो सकती है।
4. दूध और दही का भी एक साथ प्रयोग शरीर पर काफी दुष्प्रभाव डालते हैं। इससे व्यक्ति को गैस, डायरिया और एसिडिटी का सामना करना पड़ सकता है।
5. दही और आम का सेवन लोग बड़े ही चाव के साथ करते हैं। लेकिन, ये आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी लाभदायक नहीं है। दही और आम सर्द और गरम का कॉम्बिनेशन है और इससे आपको त्वचा संबंधी समस्याएं सहित शरीर में विषाक्त पदार्थ पनप सकते हैं। दही और आम को साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन पदार्थ बनने लगते है, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।
Next Story