लाइफ स्टाइल

Health Care: इन 7 फूड्स से जल्द ठीक होता है डायरिया

Sanjna Verma
7 July 2024 2:30 PM GMT
Health Care:  इन 7 फूड्स से जल्द ठीक होता है डायरिया
x
Health Care: भीषण गर्मी में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं लोगों की परेशानी को बढ़ा देती है। जो चीज आप खाते हैं, उसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर होता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए पाचन क्रिया का भी दुरुस्त होना बहुत जरुरी है। पाचन शक्ति खराब होने पर व्यक्ति को दस्त जैसी पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आमतौर पर Diarrhea (दस्त) फूड पॉइजनिंग या फूड एलर्जी के कारण होता है। पेट की गर्मी बढ़ने के कारण भी डायरिया हो सकता है। ऐसे में अगर आपको लूज मोशन हो जाए तो डायरिया से जल्दी कैसे छुटकारा पाए?
डायरिया ठीक करने के लिए क्या खाएं?
दरअसल, सेब में पेक्टिन होता है, जो आपके मल को मजबूत बनाने और पाचन को आसान बनाने में मदद करती है। अगर आपको डायरिया हो गया है तो आप बिना छिलके वाला सेब खाएं।
केला मं पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। जो दस्त के दौरान शरीर से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद करता है।
ओट्सअगर आपको लोज मोशन हो रहे हैं, तो आप ओट्स यानी ओटमील पचने में आसान होता है और इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो मल को बढ़ाने में मदद करता है।
Psyllium Husk एक प्राकृतिक फाइबर सप्लीमेंट है, जो शरीर में अतिरिक्त पानी को सोखने और मल को ठोस बनाने में मदद कर सकता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स सॉल्यूशन या नारियल पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने और इलेक्ट्रोलाइट लेवल को संतुलित करने में मदद मिलती है।
शकरकंद में खूब सारे पोषक तत्व पाए जाते है, जो पचाने में भी आसान होता है। शकरकंद का सेवन शरीर से खोए हुए विटामिन और मिनरल्स को वापस लाने में मदद करता है।
अगर आपको डायरिया हुआ है तो कम वसा वाला प्रोटीन आपके शरीर में ज्यादा फैट जोड़ें बिना जरुरी प्रोटीन देने में मदद करता है, जिसे पचाना मुश्किल हो सकता है।
Next Story