लाइफ स्टाइल

Health Benefits of Soya Chunks: प्रोटीन का पावरहाउस हैं सोया चंक्स, जानें सेवन करने के फायदे

Tulsi Rao
15 Jun 2022 6:33 AM GMT
Health Benefits of Soya Chunks: प्रोटीन का पावरहाउस हैं सोया चंक्स, जानें सेवन करने के फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रोटीन से भरपूर चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होती हैं। प्रोटीन ना सिर्फ हमारी मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है, बल्कि वेट लॉस के लिए भी अच्छा होता है। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है। सोया से बने सोया चंक्स स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं। सोया चंक्स अपने हाई प्रोटीन कंटेंट की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। 100 ग्राम सोयाबीन खाने से शरीर की दैनिक प्रोटीन की जरूरत लगभग 70% तक पूरी हो जाती है। इसके अलावा सोया चंक्स में विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छे होते हैं। आइए जान लेते हैं सोया चंक्स खाने के फायदे -

दिल की बीमारियों के लिए - सोया चंक्स फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसके अलावा इनमें मौजूद अनसैचुरेटेड फैट्स भी बैड कलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। दिल की सेहत के लिए यह बहुत फायदेमंद हैं।
मजबूत हड्डियां - सोयाबीन में विटमिन, मिनरल के अलावा कैल्शियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
वेट लॉस - सोया चंक्स हमारे शरीर में अतिरिक्त फैट को बढ़ने से रोकते हैं। दरअसल, सोया चंक्स में काफी मात्रा में फाइबर होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। वेट लॉस जर्नी के लिए यह एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है
एनीमिया रोगियों के लिए - शरीर में खून की कमी से बहुत जल्दी थकान महसूस होने लगती है जिसे एनीमिया कहा जाता है। सोया चंक्स इस समस्या से राहत दिलाने में भी मददगार हैं। इनमें भरपूर मात्रा में आयरन भी पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।


Next Story