लाइफ स्टाइल

Health Benefits Of Camphor: कपूर इन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी करता है दूर

Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 8:47 AM IST
Health Benefits Of Camphor: कपूर इन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी करता है दूर
x
Health Benefits Of Camphor: माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से ना सिर्फ घर का वातावरण शुद्ध होता है बल्कि सुख-शांति भी बनी रहती है। ऐसा नहीं है कि कपूर का यूज सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों के लिए ही किया जाता है। आपको बता दें, कपूर आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके उपयोग से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि कई बार लोग पूजा और खाए जाने वाले कपूर को एक ही समझ लेने की गलती कर बैठते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूजा और खाने
वाले कपूर में
अंतर और इसके नियमित उपयोग से सेहत को क्या गजब के फायदे मिलते हैं।
पूजा और खाने वाले कपूर में अंतर
पूजा के लिए यूज होने वाला कपूर सिंथेटिक होता है। जबकि खाने वाला कपूर पेड़ की छाल से तैयार होने की वजह से पूरी तरह से नेचुरल होता है। भारत में लोग सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए कपूर का इस्तेमाल करते हैं।
सेहत के लिए कपूर के फायदे
दर्द से राहत
घाव या चोट पर कपूर लगाने से दर्द से राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं कपूर मांसपेशियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए दर्द या चोट वाली जगह पर कपूर को पानी में अच्छे से मिलाकर लगाएं। इस उपाय को करने से दर्द कम होने के साथ घाव भी जल्दी भरेगा।
गैस की समस्या
कपूर के तेल का इस्तेमाल करने से गैस की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा कपूर को गर्म पानी में डालकर रूई की मदद से फटी एड़ियों पर लगाने से फटी एड़ियां मुलायम बनती हैं।
Next Story