लाइफ स्टाइल

किचन में वास्तु दोष होने से हो सकती है आर्थिक समस्याएं

Ritisha Jaiswal
8 Oct 2022 3:09 PM GMT
किचन में वास्तु दोष होने से हो सकती है आर्थिक समस्याएं
x
किचन को भी घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। जहां पर घर के लोगों के लिए स्वस्थ भोजन बनाया जाता है। परंतु किचन का वास्तु दोष भी कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

किचन को भी घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। जहां पर घर के लोगों के लिए स्वस्थ भोजन बनाया जाता है। परंतु किचन का वास्तु दोष भी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। किचन में वास्तु दोष होने के कारण आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। किचन में वास्तु दोष होने के कारण आपको पैसे संबंधी, आर्थिक और स्वास्थ्स संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कुछ वास्तु टिप्स को फॉलो करके किचन के वास्तु दोष से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

इस दिशा में हो किचन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन आग्नेय कोणे में बनाना शुभ माना जाता है। लेकिन यदि आप आग्नेय दिशा में किचन नहीं बनवा सकते तो पश्चिम दिशा में भी आप किचन बनवा सकते हैं। परंतु ईशान कोणे में किचन कभी भी नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा चूल्हे को कभी भी आग्नेय कोण में नहीं रखना चाहिए।
इस रंग का करवाएं किचन में पेंट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में आप हल्के रंग का पेंट करवा सकते हैं। यदि आप किचन की दीवारों और छत में पेंट करवाना चाहते हैं तो सफेद और पीले रंग का पेंट करवा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह रंग आपके किचन का वास्तु दोष दूर करते हैं।
खाना बनाते समय ध्यान में रखे ये बातें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, चूल्हे को आप ऐसी दिशा में रखें कि खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा में हो। खाना बनाने वाली गृहीणी की पीठ कभी भी दरवाजे के सामने नहीं होनी चाहिए। इससे भी आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
भारी सामान रखें इस दिशा में
यदि आप किचन में कोई भारी सामान रखना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा की दीवार के साथ रख सकते हैं।
ऐसी हो चुल्हे की स्लैब
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपकी किचन में स्लैब सफेद संगमरमर की शुभ मानी जाती है। लेकिन अगर आप वहां पर टाइल्स लगाने वाले हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि टाइल्स बीच में से टूटी हुई न हों। इससे घर में वास्तु दोष बढ़ सकता है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story