लाइफ स्टाइल

वजन घटाने में हो रही है मुश्किल? इन 3 कारणों पर दें ध्यान

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 7:14 AM GMT
वजन घटाने में हो रही है मुश्किल? इन 3 कारणों पर दें ध्यान
x
इन 3 कारणों पर दें ध्यान
वजन घटाना कुछ लोगों के लिए आसान तो कुछ के लिए बेहद मुश्किल हो सकता है। कुछ लोग बिना किसी खास मेहनत के भी वजन घटा पाते हैं। वहीं, कुछ लोगों को वेट लॉस के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी वजन घटाने में दिक्कत आती है। अगर आप सही डाइट फॉलो कर रहे हैं, एक्सरसाइज भी कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद वजन कम नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे 3 मुख्य कारण हो सकते हैं, जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।
शरीर में टॉक्सिन्स का अधिक जमा होना
अगर आपके शरीर में टॉक्सिन्स अधिक जमे होने पर भी वजन कम होना मुश्किल हो सकता है। रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह के टॉक्सिन्स हमारे शरीर तक पहुंचते हैं। हालांकि, हमारी किडनी और लिवर शरीर से इन टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन फिर भी शरीर में कई तरह के टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इसकी वजह से भी वजन घटाने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में पर ध्यान दें। मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर जीरे या सौंफ का पानी पिएं। इसके अलावा मिल्‍क थीस्‍ल को डाइट में शामिल करें। यह शरीर को डिटॉक्स करने और लिवर फंक्शन को सुधारने में मदद करता है।
शरीर का एसिडिक होना
अगर आपका शरीर एसिडिक नेचर का है, तो आपको वजन घटाने में मुश्किल हो सकती है। एसिडिटी बढ़ने पर इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है। जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है और शरीर की फैट बर्न करने की क्षमता कम हो सकती है। इसलिए शरीर का एसिडिक लेवल कम करने और एल्कलाइन लेवल को बढ़ाने पर जोर दें। इसके लिए ज्यादा पानी पिएं, सही समय पर भोजन करें, खाने में कैफीन और शुगर को कम करें और हाई फैट फूड्स को अवॉइड करें।
लेट नाइट हैवी डिनर करना
डिनर करने का समय आपके वजन पर असर डाल सकता है। हमारा शरीर तब सबसे सही काम करता है, जब हम अपनी बायलॉजिकल क्लॉक को फॉलो करते हैं। इस हिसाब में हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम दिन के वक्त तेजी से काम करता है और रात के वक्त सुस्त होता है। इसलिए डिनर में इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे मैदा, तेल वगरैह न लें। इससे वॉटर रिटेंशन हो सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story