लाइफ स्टाइल

शरीर में बढ़ गया है एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल? डाइट में करें ये बदलाव

SANTOSI TANDI
26 Jun 2023 7:32 AM GMT
शरीर में बढ़ गया है एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल? डाइट में करें ये बदलाव
x
शरीर में बढ़ गया है एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल
महिलाओं के सेहतमंद रहने के लिए शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस रहना बहुत जरूरी है। हार्मोनल लेवल में बदलाव होने पर महिलाओं के शरीर में इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। पीरियड्स, सेक्स और फर्टिलिटी पर भी हार्मोनल बदलावों का असर पड़ता है। खासकर, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन नामक सेक्स हार्मोन्स की महिलाओं के शरीर में अहम भूमिका होती है। एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल के बढ़ने के लक्षण महिलाओं के शरीर में साफ दिखाई देने लगते हैं। डाइट का सही न होना, वजन में बदलाव, कैफीन ड्रिंक्स का सेवन, स्ट्रेस, नींद में कमी या लाइफस्टाइल का बिगड़ा हुआ होना, एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल पर असर डाल सकता है।
पीरियड्स के दौरान खून के धक्के आना, दर्द अधिक होना, पीरियड्स का अनियमित होना, मूड स्विंग्स, वजन का बढ़ना, एस्ट्रोजन लेवल बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं। इसे कम करने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना चाहिए। इस बारे में डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा जानकारी दे रही हैं। रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट और न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर हैं।
एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को कम करने के लिए डाइट में करें ये बदलाव
एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ जाने पर महिलाओं को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसके लेवल को कम करने के लिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करना, तो वहीं कुछ से दूरी बनाना बहुत जरूरी है।
एस्ट्रोजन लेवल को कंट्रोल करने के लिए क्रूसिफेरस सब्जियों जैसे, पत्ता गोभी और फूल गोभी को अपनी डाइट में शामिल करें। इन सब्जियों में कैलोरीज कम होती हैं और कई तरह के न्यूट्रिएंट्स और फाइबर मौजूद होते हैं।
क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे पत्ता गोभी, फूल गोभी आदि एस्ट्रोजन को कम करने में मदद कर सकती हैं। क्रूसिफेरस सब्जियां कैलोरी में कम होती हैं और फोलेट से भरपूर होती हैं। इनमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स और फाइबर होते हैं।
अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करें। इससे शरीर से अतिरिक्त एस्ट्रोजन को निकालने में मदद मिलती है। लिवर को साफ करने वाले फूड्स जैसे ग्रीन टी, ककाओ और करैला जरूर खाएं।
चीनी कम खाएं। शुगर की अधिक मात्रा शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ा सकती है। चीनी ज्यादा खाने से फैट सेल्स बढ़ने लगते हैं, जिससे एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ जाता है। इसलिए कम शुगर वाली चीजों को खाएं और अधिक कैलोरी वाली चीजों से दूरी बनाएं। (ब्लड शुगर लेवल को कम करने के तरीके)
प्रोसेस्ड फूड्स और कार्ब्स से भी आपको दूरी बनानी चाहिए। साबुत अनाज जरूर खाएं।
डाइट में फाइबर इनटेक बढ़ाएं। रोजाना कम से कम 30 ग्राम फाइबर अपनी डाइट में शामिल करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story