लाइफ स्टाइल

Hartalika Teej : महिलाएं भूलकर भी इस दिन न करें ये पांच काम, हो सकती है भारी दिक्कत

Shiddhant Shriwas
9 Sep 2021 3:30 AM GMT
Hartalika Teej : महिलाएं भूलकर भी इस दिन न करें ये पांच काम, हो सकती है भारी दिक्कत
x
भारत में हर सप्ताह, हर महीने और हर साल कई त्योहार आते हैं, जिन्हें यहां रहने वाले लोग बड़ी ही धूमधाम से और भाईचारे के साथ मनाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत में हर सप्ताह, हर महीने और हर साल कई त्योहार आते हैं, जिन्हें यहां रहने वाले लोग बड़ी ही धूमधाम से और भाईचारे के साथ मनाते हैं। अब जैसे हरतालिका तीज को ही ले लीजिए। हर साल आने वाला ये त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत जो रखती हैं। ये व्रत बेहद कठिन होता है, बावजूद इसके महिलाएं इस व्रत को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रखती हैं और फिर सौभाग्यावती रहने का वरदान भी प्राप्त करती हैं। लेकिन इस दिन महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है, क्योंकि जरा सी गलती आपको दिक्कत में डाल सकती है। पुराणों में तीज व्रत के लिए कई नियम भी बताए गए हैं। इसलिए इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन आपको कौन से काम नहीं करने चाहिए, ताकि कुछ दिक्कतें न हो।

गुस्सा न करें

तीज व्रत के दिन महिलाओं को गुस्सा करने से बचना चाहिए। अगर आपको गुस्सा आता है, तो आपको इस पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

रात को सोने से बचें

मान्यता है कि व्रत के दिन अगर व्रत रखने वाली कोई महिला सो जाती है, तो फिर अगले जन्म में वो महिला अजगर के रूप में जन्म लेती है। इसलिए इस दिन पूरी रात जागकर भगवान की पूजा करने का विधि-विधान है।

महिलाओं को व्रत रखना चाहिए

कहा जाता है कि अगर कोई लड़की या महिला तीज का व्रत नहीं रखती है, तो अगले जन्म में वो मछली बनती है। वहीं, इस दिन मांस-मछली का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए।

दूध पीने पर रोक

हरतालिका तीज व्रत को लेकर मान्यता है कि इस दिन महिलाओं (सुहागन या लड़की) को दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर अगले जन्म में वो महिला सर्प योनि में जन्म लेती है।

खाने से बचें

जैसा कि सभी जानते हैं कि तीज का व्रत निर्जला व्रत होता है। ऐसे में अगर व्रत रखने वाली महिला गलती से कुछ खा लेती है, तो मान्यता है कि अगले जन्म में वो महिलाए वानर बन सकती है।

Next Story