लाइफ स्टाइल

Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स, जानें टिप्स

Tulsi Rao
7 Sep 2021 9:13 AM GMT
Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स, जानें टिप्स
x
हरतालिका तीज के मौेके पर महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं नए कपड़े पहनकर सजती-संवरती हैं। सुहागन महिलाएं श्रृंगार करती हैं और किसी भी तरह का श्रृंगार मेहंदी के बिना पूरा कैसे हो सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज पर्व 9 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। मान्यता के अनुसार, इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की अराधना से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं, नए कपड़े पहनकर सजती-संवरती हैं। सुहागन महिलाएं श्रृंगार करती हैं, और किसी भी तरह का श्रृंगार मेहंदी के बिना पूरा कैसे हो सकता है। इस त्योहार में मेहंदी का ख़ास महत्व होता है।

भारतीय कल्चर में मेहंदी को वैसे भी खास माना जाता है। कोई भी मौक़ा हो, शादी हो या त्योहार, मेहंदी के बिना अधूरा रहता है। तो अगर आप को भी मेहंदी का शौक़ है, तो हम आपके लिए लाएं हैं कुछ लेटेस्ट डिज़ाइन्स।

अगर आपको मेहंदी से भरे हुए हाथ पसंद हैं, तो ये डिज़ाइन्स आपको हाथों को खूबसूरत बना देंगी।
अगर आप हल्की मेहंदी पसंद करती हैं, तो आपके लिए हमारे पास खूबसूरत ऑप्शन्स हैं।
इसके अलावा मेहंदी के ये डिज़ाइन्स भी आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं।
मेहंदी की ये सभी डिज़ाइन्स लेटेस्ट होने के साथ काफी अट्रैक्टिव और संदर हैं। ये डिज़ाइन्स आपके श्रृंगार में चार चांद लगा देंगे। (Picture Courtesy: Instagram)


Next Story