लाइफ स्टाइल

हाथ-पैर हो जाते हैं सुन्न, इन टिप्स को करें फॉलो

SANTOSI TANDI
14 Jun 2023 8:46 AM GMT
हाथ-पैर हो जाते हैं सुन्न, इन टिप्स को करें फॉलो
x
हाथ-पैर हो जाते हैं सुन्न
स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा सुख होता है। अगर हम स्वस्थ नहीं हैं, तो किसी भी ऐशो-आराम का कोई फायदा नहीं है। अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में हम अपनी हेल्थ को ही नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि हेल्दी बॉडी से बड़ी और कोई नेमत नहीं है। जब आपका शरीर अंदर से स्वस्थ होता है, तो आपकी स्किन भी ग्लो करती है। वहीं शरीर के स्वस्थ न होने पर आपका चेहरा चमक खोने लगता है और समय से पहले आपकी उम्र अधिक लगने लगती है। हेल्दी और जवां रहने के लिए जहां कुछ अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए, तो वहीं कुछ अनहेल्दी हैबिट्स से दूर रहना चाहिए। ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में, डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयक की है। एक्सपर्ट की मानें तो लंबे समय तक स्वस्थ और जवां रहने के लिए, आपको तुरंत इन आदतों को छोड़ देना चाहिए।
हेल्दी रहने के लिए छोड़े ये आदतें
दिन में अगर आप 3 कप से अधिक चाय-कॉफी पी रही हैं तो इन कैफीन ड्रिंक्स का सेवन आपकी सेहत खराब कर सकता है। इससे गट हेल्थ और नींद प्रभावित होती है। साथ ही डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।habits that makes you unhealthy
डाइट सोडा न पिएं। इसमें मिठास लाने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का उपयोग किया जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इनसे हमारा मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और वजन बढ़ता है।
प्लास्टिक कंटेनर्स में खाना पैक करना या फिर प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना, हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे खाने में कई तरह के केमिकल्स मिल जाते हैं। जिनकी वजह से शरीर में एस्ट्रोजन बढ़ सकता है।
हेल्दी रहने के लिए बोन डेंसिटी का सही होना और मेटाबॉलिज्म का सही तरह से काम करना बहुत जरूरी है। इन दोनों के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बहुत फायदेमंद है। इसे अवॉइड करना गलत है।
अगर आप उन खाने-पीने की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, जिनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का उपयोग किया जा रहा है, तो इससे आपको सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आर्टिफिशियल स्वीटनर्स में मौजूद चीजों से मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है।
सोने से पहले अगर आप फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इस आदत को आज ही छोड़ दीजिए। फोन से निकलने वाली लाइट से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए सोने से कुछ घंटे पहले फोन यूज करना बंद कर दें।habits that are bad for health
वजन कम करने के लिए खाना-पीना छोड़ देना या अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूरत से अधिक कम कर देना भी हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। इससे शरीर में कमजोरी आ सकती है और मेटेबॉलिज्म (मेटाबॉलिज्म को कैसे करें बूस्ट?) भी स्लो होता है।
एक ही जगह पर अधिक समय तक बैठे रहना भी स्वास्थ्य खराब कर सकता है। इससे मसल्स में स्टिफनेस बढ़ सकती है और ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है।
अक्सर डॉक्टर हमारे शरीर में मौजूद न्यूट्रिशन्स की कमी के आधार पर कुछ सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देता है। इन्हें बिल्कुल भी अवॉइड न करें।
अधिक नमक वाले हाई प्रोसेस्ड स्नैक्स को आज ही अपनी डाइट से दूर करें। ये आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं।
यह कई बार हमें हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है, हाथ-पैर सुन्न हो जाते है। इसे सामान्य भाषा में कई लोग हाथ-पैर सो गए हैं, ऐसा भी कह देते हैं। अधिकतर लोग इस परेशानी पर ध्यान नहीं देता है। ऐसा कई बार एक जगह बैठे रहने के कारण हो सकता हैं। वहीं इसके पीछे पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से हाथ-पैरों के सुन्न होने की समस्या परेशान कर रही है, तो आपको इसे नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह किसी परेशानी का संकेत ही सकती है। हालांकि कभी-कभी हाथ-पैरों के सुन्न होने से बचने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इस बारे में डाइटीशियन नेहा महाजन जानकारी दे रही हैं।
काम के बीच-बीच में लें ब्रेक
how to prevent numbness in hand and feet
हाथ-पैरों के सुन्न होने की समस्या के पीछे बड़ी वजह ज्यादा देर तक एक जगह बैठे रहना है। अगर आप लंबे समय तक एक ही जगह पर, एक ही पोजिशन में बैठे रहते हैं, तो इससे हाथ-पैर सुन्न हो सकती हैं। आपने खुद भी इस बात को महसूस किया होगा। इसलिए लंबे समय तक एक जगह पर बैठे या खड़े न रहें। बीच-बीच में अपनी पोजिशन जरूर बदलें। अगर आप एक जगह बैठकर काम करती हैं, तो हर 1-2 घंटे में कुछ मिनट के लिए वॉक करें।
स्ट्रेचिंग करें
ब्लड सर्कुलेशन का सही न होना भी हाथ-पैरों के सुन्न होने की एक वजह हो सकता है। इसलिए बीच-बीच में अपने हाथ-पैरों को स्ट्रेच करें। स्ट्रेचिंग(पैरों के लिए फायदेमंद स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज) से आपको आराम मिलेगा और हाथ-पैर सुन्न नहीं होंगे। अपने हाथों-पैरों की उंगलियों को भी हल्के हाथों से स्ट्रेच करें। हालांकि स्ट्रेच करते वक्त ज्यादा प्रेशर न डालें।
योगासन करें
योग और एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और हाथ-पैर सुन्न होने की परेशानी में आराम मिलता है। रोज कम से 15-30 मिनट योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें।
यह भी पढ़ें-घर में एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं मिल रहा रिजल्ट तो वर्कआउट के वक्त न दोहराएं ये गलतियां
डाइट पर भी दें ध्यान
how do you prevent numbness
डाइट में पोषक तत्वों की कमी भी हाथ-पैरों के सुन्न होने की एक बड़ी वजह है। इसलिए अपनी डाइट पर ध्यान दें। आपकी डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स और सभी न्यूट्रिएंट्स सही मात्रा में होने चाहिए। ताकि शरीर को पूरा पोषण मिल सके।
यह भी पढ़ें- हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रहने के लिए अपना सकती हैं ये डाइट ट्रिक्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।भी पढ़ें- इन हेल्दी हैबिट्स को अपनाकर आप अपनी सेहत और काम दोनों का रख सकती हैं ख्याल
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story