लाइफ स्टाइल

नाखून पर बना आधा चांद हमारी सेहत की ओर करता है इशारा

HARRY
16 July 2022 7:45 AM GMT
नाखून पर बना आधा चांद हमारी सेहत की ओर करता है इशारा
x
कई बार डॉक्टर बिना चैक या कोई टेस्ट किए सिर्फ शरीर को बाहर से देखकर ही कई परेशानियों के बारे में बता देते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई बार डॉक्टर बिना चैक या कोई टेस्ट किए सिर्फ शरीर को बाहर से देखकर ही कई परेशानियों के बारे में बता देते हैं। असल में, हमारा शरीर कोई समस्या होने पर अलग-अलग बदलाव होते हैं। ऐसे में शरीर को बाहर से देखकर ही कई समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही बदलाव के बारे में बताते हैं जो हमारे नाखून पर हमें नजर आता है। मगर आमतौर पर हम इसे देखकर भी अनदेखा कर देते हैं। मगर असल में इससे गंभीर बीमारी होने का संकेत छिपा होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

उंगलियों की नाजुक स्किन को सुरक्षित रखता है नाखून
इस बात को तो हर कोई जानता है कि नाखून उंगलियों की सुरक्षा करते हैं। वहीं हर व्यक्ति के नाखून अलग-अलग तरह के होते हैं। किसी के नाखून हद से ज्यादा सख्त को कइयों को बेहद ही कमजोर व मुलायम होते हैं। वहीं आपने कई लोगों के नाखूनों के नीचे ड़ पर आधा चांद यानी लुनुला बना देखा होगा। असल में, इस आधे चांद से सेहत संबंधी कई राज छिपे होते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
नाखून पर बना आधा चांद हमारी सेहत की ओर करता है इशारा
हाथों की उंगलियों पर बना आधा चांद एकदम साफ और सफेद हो तो यह व्यक्ति के एकदम स्वस्थ होने का संकेत देता है। आमतौर पर यह आधा चांद अंगूठे पर तो साफ दिखाई देता है। मगर बाकी की उंगलियों पर थोड़ा हल्का या ना के बराबर नजर आता है। ऐसे में इसका मतलब सेहत से जुड़ी किसी समस्या के होने का इशारा होता है। वहीं यह हाथों की जितनी उंगलियों पर दिखेगा एक व्यक्ति उतना ही स्वस्थ होगा।
आधा चांद यानी लुनुला न होना सेहत खराब होना का संकेत देता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
- खून की कमी
नाखूनों पर लुनुआ बिल्कुल भी ना दिखने सेहत के खराब होने की ओर इशारा करता हैै। माना जाता है कि खून की कमी के कारण यह नाखूनों पर दिखाई नहीं देता है।
- डायबिटीज होने का संकेत
अगर किसी के नाखून पर यह आधा चांद सफेद की जगह पर पीला या नीला हो तो वह डायबिटीज की चपेट में आ सकता है।
- दिल संबंधी रोग लगना
इसके अलावा कई लोगों के लुनुला का रंग लाल दिखाई देता है। ऐसे में इन लोगों को दिल संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है।


Next Story