- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नाभि में तेल लगाने से...

x
ऐसा कहा जाता है कि नाभि में तेल लगाने से बाल काले होते हैं।
शरीर के सभी अंगों की भांति नाभि का विशेष ख्याल रखना चाहिए। नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है। नाभि खिसकने से पेट संबंधी विकार होते हैं। इससे पाचन तंत्र में गड़बड़ी पैदा होती है और दस्त की समस्या होती है। इसके पीछे पेकोटि ग्रंथि होती है, जो शरीर के विभिन्न ऊतकों और नसों से जुड़ी होती है। इसके लिए नाभि को बहुत शक्तिशाली अंग माना जाता है। जानकारी के मुताबिक नाभि में तेल लगाने या डालने से पेकोटि ग्रंथि तुरंत तेल को अवशोषित कर लेती है।
आइए जानें नाभी से जुड़ी सारी बातें –
1. नाभि और उसके आसपास तेल लगाने से तनाव में आराम मिलता है। साथ ही मानसिक सेहत में सुधार होता है। इसके लिए रोजाना नाभि में तेल लगाएं।
2. ऐसा माना जाता है कि नाभि में तेल लगाने से त्वचा में निखार आता है। इससे शरीर को पोषण प्राप्त होता है।
3. कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी से जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। इसके अलावा, जोड़ों में दर्द के कई अन्य कारण भी हैं। नाभि में तेल लगाने से जोड़ों के दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है।
4. आंखों के लिए भी नाभि में तेल लगाना फायदेमंद होता है। नाभि में तेल लगाने से आंखों को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इससे आंखों के ड्राइनेस से भी राहत मिलता है।
5. जानकारों की मानें तो नाभि में तेल लगाने से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। महिला और पुरुष दोनों ही प्रजनन शक्ति बढ़ाने के लिए नाभि में तेल लगा सकते हैं। इसके लिए नारियल या जैतून का तेल नाभि में लगाएं।
6. ऐसा कहा जाता है कि नाभि में तेल लगाने से बाल काले होते हैं। इससे असमय बालों के पकने और गिरने की समस्या से भी निजात मिलता है।
Next Story