लाइफ स्टाइल

Hair Tips: बालों में तेल लगाते वक्त भूलकर भी न करे ये गलतियां

Sanjna Verma
31 July 2024 7:48 AM GMT
Hair Tips: बालों में तेल लगाते वक्त भूलकर भी न करे ये गलतियां
x
हेयर टिप्स Hair Tips: जब भी बालों की देखभाल की बात आती है, तो सबसे पहले तेल लगाना शामिल होता है। Oil से बालों की मालिश करने से स्कैल्प में रक्त संचार बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह बालों के झड़ने समेत कई समस्याओं से भी राहत दिलाता है। हालांकि, बालों में तेल लगाने से हर किसी को ये फायदे नहीं मिलते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे बालों में तेल लगाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो लोग बालों में तेल लगाते समय अक्सर करते हैं-
ज्यादा तेल का इस्तेमाल करना
कई बार लोग सोचते हैं कि अगर वे ज्यादा तेल का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें कम समय में बेहतर नतीजे मिलेंगे। जबकि असल में ऐसा नहीं है। ज्यादा तेल लगाने से आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं और फिर उन्हें धोना मुश्किल हो सकता है। आपको हमेशा अपने बालों की लंबाई को ध्यान में रखते हुए तेल की मात्रा लेनी चाहिए।
हर दिन तेल लगाना
यह सच है कि तेल बालों के लिए बहुत Beneficial साबित होता है। लेकिन किसी भी चीज की अधिकता नुकसान पहुंचाती है। तेल लगाने के मामले में भी यही बात लागू होती है। जब आप हर रोज़ अपने बालों पर तेल लगाना शुरू करते हैं, तो इससे स्कैल्प पर तेल जमा हो सकता है, जो रोमछिद्रों को बंद कर सकता है। जिसके कारण आपको डैंड्रफ या स्कैल्प से जुड़ी अन्य समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए, हफ़्ते में दो या तीन बार से ज़्यादा तेल न लगाएँ।
गंदे बालों पर तेल लगाना
तेल लगाते समय यह एक आम गलती है। आमतौर पर देखा जाता है कि लोग गंदे बालों पर तेल लगाते हैं। जिसके कारण तेल ठीक से अवशोषित नहीं हो पाता। इसलिए, हमेशा बालों को साफ़ करने के बाद ही तेल लगाएँ।
Next Story