लाइफ स्टाइल

बालों का झड़ना बनता हैं बड़ी समस्या, इन उपायों की मदद से रोकें इन्हें

Kajal Dubey
26 Aug 2023 11:14 AM GMT
बालों का झड़ना बनता हैं बड़ी समस्या, इन उपायों की मदद से रोकें इन्हें
x
हर लड़की के लिए उसके बाल बहुत मायने रखते हैं क्योंकि यह उनका आकर्षण बढ़ाने का काम करते हैं और उनकी खूबसूरती में इजाफा करते हैं। लेकिन आजकल के वातावरण की वजह से बालों के झड़ने की समस्या बढ़ने लगी हैं। देखा जाता हैं कि बालों के झड़ने से लड़कियों की चिंताओं में इजाफा होने लगता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बालों के झड़ने पर रोक लगाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
लहसुन और नींबू का रस
बाल झड़ने की एक वजह बालो का पक्के फल की तरह गिर जाना है। इसका उपाय यह है की लहसुन और नींबू के रस का पेस्ट बना ले उसको बालो मे लगाए। लहसुन बालो को पकने नही देता और नींबू डैंड्रफ की वजह से होते हेयर फॉल को रोकता है।
दही
दही का उपयोग अच्छा घरेलू उपाय है, इससे बालों को जरुरी पोषक तत्व मिलते है। बालो को धोने के 1/2 घंटा पहले बालो में दही अच्छे से लगाए और जब सुख जाए तब धो ले। दही में थोड़ा निम्बू का रस मिला कर भी प्रयोग कर सकते है। निम्बू का रस और दही को मिला कर एक लेप बना ले और नहाने से पहले बालों पर लगायें। लेप लगाने के 1/2 घंटा बाद बाल धो ले, इस उपाय से बालों का झड़ना कम हो जायेगा।
अंडा और नींबू का रस
बालो का गिरना रोकने के उपाय के लिए अंडे और निम्बू के रस का का इस्तेमाल बालो की जड़ो में करे। एक अंडे मे आधा चम्मच नींबू के रस को मिलकर बालो मे लगाने से हेयर फॉल कम होता है और बाल स्मूद बनते है।
मेथी बालो की जड़ो में लगाए
बाल झड़ने रोकने के उपाय में मेथी को पूरी रात भिगोकर सुबह उसको पीस कर जो पेस्ट बना ले और उसको बालो मे और जड़ो मे लगाए और 30 मिनिट तक रहने दे। इससे हेर फॉल कम होता है और बाल मुलायम बनते है।
जैतून का तेल
जैतून के तेल को हल्का गरम कर ले और इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर एक लेप बना ले और नहाने से 15 मिनट पहले बालों पर लगायें, इस नुस्खे से बाल गिरना बंद हो जायेंगे।
Next Story