- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: ये आदतें बन...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: ये आदतें बन सकती हैं बाल झड़ने का कारण, आज से ही बदल लें
Sarita
27 Jan 2025 12:19 PM IST

x
Hair Care: बहुत सारे लोग हेयर फॉल से परेशान रहते हैं. इससे निजात पाने के लिए वह कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं तरह-तरह के शैंपू का उपयोग या फिर हेयर ट्रीटमेंट करवाते हैं जिससे उसके बाद मजबूत बनें और टूटना कम हो जाएं. लेकिन कई बार इन सबके बाद भी हेयर फॉल कम नहीं होता है|
लेकिन क्या कभी आपने हेयर फॉल का कारण जानने की कोशिश की है? दरअसल शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी, दवा का सेवन, ज्यादा केमिकल्स वाले या बालों को अनुसार प्रोडक्ट्स का उपयोग करने के कारण भी हेयर फॉल हो सकता है. ऐसे ही और भी कई आदतें हैं जो हेयर फॉल का कारण बन सकती हैं इसलिए बालों को हेल्दी बनाएं रखने के लिए इन आदतों में बदलाव करना जरूरी होता है|
गर्म पानी से बाल धोना
सर्दियों में ज्यादातर सभी लोग गर्म पानी से नहाते हैं. लेकिन ज्यादा गर्म पानी स्किन और स्कैल्प पर मौजूद नेचुरल ऑयल को निकाल सकता है. इसलिए ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं, जिसकी वजह से आसानी से झड़ सकते हैं. इसलिए ज्यादा गर्म से जगह गुनगुने पानी का उपयोग करना ज्यादा सही रहता है|
अनहेल्दी डाइट
हमारे शरीर को सभी तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है.जो हमें सही खान-पान से प्राप्त होते हैं. इसलिए बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है. शरीर में किसी प्रोटीन, विटामिन ए, सी या फिर आरन जैसे कई पोषक तत्वों की कमी के कारण बालों से जुड़ी समस्या है जैसे कि हेयर फॉल, बाल ड्राई और उम्र से पहले बाल सफेद होने जैसी समस्या हो सकती है|
बालों को टाइट बांधना
कई लोग बालों को बहुत टाइट बांधते हैं. इस कारण बालों के हेयर फॉलिकल्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे हेयर ग्रोथ में दिक्कत हो सकता है.इसलिए बालों को ज्यादा टाइट न बांधें इससे सिर में दर्द की समस्या भी हो सकती है|
स्ट्रेस भी बाल झड़ने का कारण बन सकता है. ज्यादा स्ट्रेस में रहने के कारण इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे बालों के फॉलिकल को नुकसान पहुंच सकता है. जिसके कारण बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. इसलिए स्ट्रेस को मैनेज करने का प्रयास करें. इसके लिए आप स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीक अपनाएं|
TagsHair Careबालझड़नेकारणhairfallreasonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





