लाइफ स्टाइल

गुलकंद स्वादिष्ट होने के साथ -साथ सेहत के लिए भी फयदेमंद

Bharti sahu
16 Sep 2021 7:02 AM GMT
गुलकंद स्वादिष्ट होने के साथ -साथ सेहत के लिए भी फयदेमंद
x
गर्मी के मौसम में पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। कब्ज और एसिडिटी से दुनिया में हर चौथा व्यक्ति परेशान हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गर्मी के मौसम में पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। कब्ज और एसिडिटी से दुनिया में हर चौथा व्यक्ति परेशान हैं। स्वामी रामदेव के मुताबिक, कब्ज की समस्या को समय रहते सही नहीं किया गया तो आप कई अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए जरूरी हैं कि रोज योग के साथ-साथ अपने खानपान का ध्यान रखें। इसके साथ ही आप चाहें तो अपनी डाइट में गुलकंद को शामिल कर सकते हैं।

गुलकंद का सेवन से आप पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। रोजाना गुलकंद के खाने से भूख तो बढ़ती ही है, साथ में पाचन क्रिया सही रहती है। गुलकंद का सेवन करने से थकान, कमजोरी, शारीरिक दर्द, तनाव, सिरदर्द, पसीना, मुंह में छाले जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। इसके साथ ही आपकी आंखे तेज होगी।
गर्मी के मौसम में लू के खतरे को कम करने में गुलकंद असरदार है। वहीं वजन घटाने में जो तत्व मददगार होते हैं वो भी गुलकंद में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। इसे खाने से बैक्टीरिया और वायरस से इंफेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाएगा। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स तंत्रिका तंत्र को शांत रहने में मदद करता है जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है।गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद स्‍वादिष्‍ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्‍छा होता है। गुलकंद आपके शरीर को ठंडा बनाए रखने में भी मदद करता है। गुलकंद बच्चों से लेकर बड़ों तक की समस्याओं को दूर करता है। जानिए कैसे बनाएं शुद्ध गुलकंद।
गुलकंद बनाने की विधि
स्वामी रामदेव के अनुसार गुलकंद दो तरह से बनाया जाता सकता है, पहला, आप ताजी गुलाब की पंखुडियों का इस्तेमाल करें और दूसरे में गुलाब की सूखी पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें।
कोलाइटिस के कारण वजन हो गया कम तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, शरीर हो जाएगा पुष्ट
ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद
इसके लिए एक बाउल में गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को साफ पानी से धो लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला लें। जब पंखुड़ियां बिल्कुल शहद में मिल जाए तो समझ लें कि आपका गुलकंद बनकर तैयार हैं। इसका आप सेवन कर सकते हैं।
सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद
इमामदस्ता में थोड़ी सूखी गुलाब की पंखुडियां, एक चौथाई चम्मच इलायची का पाउडर, एक चम्मच सौंफ और थोड़ी मिश्री डालकर कूट लें। जब आपका पाउडर अच्छे से बन जाए तो इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। आप चाहे तो मिश्री के बजाय शहद डाल सकते हैं।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story