लाइफ स्टाइल

देशभर में मशहूर है गुजराती डिश खांडवी, बच्चों से लेकर बड़ों तक पर चलाता है अपने स्वाद का जादू

Kajal Dubey
30 April 2024 11:59 AM IST
देशभर में मशहूर है गुजराती डिश खांडवी, बच्चों से लेकर बड़ों तक पर चलाता है अपने स्वाद का जादू
x
लाइफ स्टाइल : गुजराती खाने में पंजाब और उत्तर भारतीय खाने की तुलना में कम मिर्च मसालों का इस्तेमाल होता है। इसी वजह से यहां के सभी खाने के व्यंजन बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी लोकप्रिय हो जाते हैं। गुजरात के कई व्यंजन हैं जो पूरे देश में मशहूर हैं. खांडवी भी उनमें से एक है. यह काफी स्वादिष्ट होता है. आपने ढोकला और फाफड़ा का स्वाद तो खाया ही होगा लेकिन आज हम आपको खांडवी खाने की सलाह दे रहे हैं. खांडवी एक ऐसी डिश है जिसे शाम की चाय के साथ स्नैक्स या नाश्ते के तौर पर परोसा जा सकता है. इसे बेसन और दही से तैयार किया जाता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है.
सामग्री:
बेसन - 100 ग्राम
दही - 1 कप
कटी हुई हरी मिर्च - 2
हल्दी - 1/4 चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1/2 चम्मच
कसा हुआ कच्चा नारियल - 1 बड़ा चम्मच
कटा हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
करी पत्ता - 4 -5
तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
व्यंजन विधि
- सबसे पहले दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें. - इसके बाद बेसन को छानकर किसी बर्तन में निकाल लीजिए.
- अब बेसन में दही डालें और दोनों को अच्छे से मिला लें.
इसके बाद बेसन के घोल में 2 कप पानी, अदरक का पेस्ट, हल्दी और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
- अब मीडियम आंच पर एक पैन चढ़ाएं और इसमें बेसन का तैयार घोल डालें और कलछी की मदद से चलाते रहें.
- जब बेसन का घोल गाढ़ा होने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दें. - इसके बाद घोल को धीमी आंच पर 9-10 मिनट तक पकने दें.
- इस दौरान घोल को लगातार हिलाते रहना है. अब तक खांडवी का घोल अच्छे से गाढ़ा हो गया होगा.
- अब एक ट्रे लें और उसमें खांडवी के घोल को पतला फैला लें. यदि अधिक घोल हो तो ट्रे की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
- इसके बाद ट्रे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें. इतनी देर में घोल ठंडा होकर जम जायेगा.
- अब जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी और 6 इंच लंबी पट्टियों में काट लें. इसके बाद इन पट्टियों को गोल आकार में रोल कर लीजिए.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तीनों को अच्छे से भून लें.
- इसके बाद इस सरसों के तड़के को चम्मच की मदद से एक-एक करके सभी खांडवी पर डालें. गुजराती खांडवी तैयार है.
Next Story