लाइफ स्टाइल

मेहमानों को खूब पसंद आएगी जिलेटिन के पत्तों से बने ये ठंडाई

Ritisha Jaiswal
12 March 2022 4:15 PM GMT
मेहमानों को खूब पसंद आएगी जिलेटिन के पत्तों से बने ये ठंडाई
x
होली का त्योहार बस आने ही वाला है। इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाने के साथ ठंडाई पीते हैं

होली का त्योहार बस आने ही वाला है। इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाने के साथ ठंडाई पीते हैं। इसके लिए लोग गुलाब, पान आदि अलग-अलग तरीके की ठंडाई बनाकर पीते व मेहमानों को सर्व करते हैं। मगर आप इस बार होली पार्टी में कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं तो Thandai Panna Cotta बना सकते हैं। यह जिलेटिन के पत्तों से तैयार होने वाली ठंडाई हैं। बनाने में आसान और टेस्टी होने से ये आपके मेहमानों को खूब पसंद आएगी। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री
जिलेटिन के पत्ते- 3 या 1 बड़ा चम्मच जिलेटिन पाउडर
दूध- 1½ कप
फुल फैट क्रीम- ½ कप
केसर- 5-7 धागे
ठंडाई पाउडर- ¾ कप
विधि
. सबसे पहले एक कटोरी ठंडे पानी में जिलेटिन के पत्ते डालकर उन्हें नरम होने दें।
. अब एक पैन में मध्यम आंच पर दूध, केसर, क्रीम उबालें।
. इसमें ठंडाई पाउडर डालकर पूरी तरह से मिक्स होने दें।
. मिश्रण घुलने के बाद इसे आंच से उतार लें।
. अब जिलेटिन के पत्तों को पानी से निचोड़कर क्रीम में मिलाएं।
. इसे मिश्रण में पूरी तरह घुलने दें।
. इसके बाद इसे गिलास में डालकर रातभर फ्रिज में सेट होने के लिए रखें।


Next Story