लाइफ स्टाइल

दिल और पाचन तंत्र को नियंत्रित रखे ग्वारफली

SANTOSI TANDI
16 July 2023 2:09 PM GMT
दिल और पाचन तंत्र को नियंत्रित रखे ग्वारफली
x
नियंत्रित रखे ग्वारफली
ग्वारफली की सब्जी बहुत कम लोग खाना पसंद करते है लेकिन वह ये बात नहीं जानते की जिस चीज़ को वह नापसंद कर रहे है वह उनके शरीर के लिए बहुत ही फायेमंद होती है। ग्वारफली में प्रोटीन, घुलनशील फाइबर अनेक प्रकार के विटामिन्स जैसे विटामिन-के, विटामिन-सी , विटामिन-ए और भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। इनके अलावा इसमें फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम भी पाया जाता है। इसमें अधिक मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो कि डायबिटीज और शरीर में उपस्थित कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है। इसमें सबसे अच्छी बात तो यह है की इसमें किसी भी तरह का कोलेस्ट्रॉल और वसा नहीं होता है। इसे टॉनिक के रूप में भी बोला या कहा जा सकता है। तो आइये जानते है इसके और भी फायदों के बारे में........
1. ग्वारफलियों में अधिक मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। जो कि आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। साथ ही यह उन्हें स्वस्थ भी रखती हैं।
2. ये फलियां आपके दिल को भी हेल्दी रखती हैं, क्योंकि इनमें कोलेस्ट्रॉल घटाने के गुण होते हैं। साथ ही इसमें फाइबर और पोटाशियम भी अधिक पाया जाता है, जो कि आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है।
3. ग्वार में ग्लाइकोन्यूट्रीएंट्स तत्व होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक हैं। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। साथ ही इससे इंसुलिन की मात्रा में इजाफा होता है।
4. इन फलियों में फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाने के कारण ये पाचन संबंधी समस्याओं से बचाए रखती हैं। इसका सेवन करने से शरीर के सभी प्रकार के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं का निदान हो जाता है।
5. इन फलियों का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।विटामिन की पर्याप्त मात्रा इसमें होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत करने और भ्रूण के विकास में सहायक होता है। इसमें फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
Next Story