लाइफ स्टाइल

सिर्फ सब्जी के ऊपर सजावट का सामान नहीं है हरा धनिया, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इसकी पत्तियाँ और इनका जूस

SANTOSI TANDI
29 July 2023 10:18 AM GMT
सिर्फ सब्जी के ऊपर सजावट का सामान नहीं है हरा धनिया, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इसकी पत्तियाँ और इनका जूस
x
धनिया, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इसकी पत्तियाँ और इनका जूस
हरा धनिया और सूखा धनिया खाने में जायका तो बढ़ाता ही है साथ ही सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। हरे धनिये का इस्तेमाल अक्सर सब्जी के ऊपर से सजावट के लिए लोग करते हैं। इसमें फायटोन्यूटीयंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वहीं हरे धनिये का जूस सेहत के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। इस जूस में वायुनाशी गुण होते हैं। धनिये का हर हिस्सा बहुत फायदेमंद होता है। कई लोगों को हरे धनिये का सही उपयोग नहीं आता लेकिन अगर इसके लाभों के बारे में जान लेंगे तो आप भी इसका सही उपयोग करने लगेंगे।
आज हम आपको सेहत के लिए हरा धनिया खाने के फायदों और इसके जूस को पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं जिसको जानने के बाद आप भी हरा धनिया खाना और इसका जूस पीना बहुत ज्यादा पसंद करने लगेंगे। आइये जानते हैं हरा धनिया के फायदों के बारे में —
आंखों की रोशनी बढ़ती है
हरा धनिया आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसकी वजह है कि हरा धनिया विटामिन ए से भरपूर होता है। इसको लगातार डाइट में शामिल करने से आई साइट अच्छी होती है और आंखों में दर्द की दिक्कत भी दूर होती है।
बॉडी को देता है पोषण
हरा धनिया शरीर को पोषण देने में ख़ास भूमिका निभाता है। दरअसल, हरे धनिये की पत्तियों में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ती है
हरा धनिया खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में रोल निभाता है हरे धनिया में मौजूद विटामिन सी, जो आपको किसी भी तरह के वायरस से बचाने में मददगार बनता है।
डाइजेशन बेहतर बनाता है
कब्ज की समस्या बहुत आम है। आजकल यह परेशानी बढ़ती जा रही है। अगर आपको भी कब्ज की दिक्कत है तो कब्ज से राहत पाने के लिए आप हरा धनिया, काली मिर्च, काला नमक और पिसा हुआ जीरा मिलाकर इसकी चटनी जैसी बना लें। इसका सेवन रोजाना करने से कब्ज रोग में आराम मिलता है। इसकी डोसेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
जलन व सूजन में मददगार
आपको शरीर में कहीं पर अगर जलन हो रही हो या सूजन हो रही हो तो धनिया आपकी मदद कर सकता है। सूजन या जलन होने पर सुखे धनिया को पीसकर सिरके में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं, इससे आपको आराम मिलेगा।
नकसीर
गर्मियों में अक्सर नकसीर की समस्या होती है। नाक से खून बहने की समस्या अक्सर बच्चों में देखी जाती है। अगर आप किसी ऐसे को जानते हैं जिसे नकसीर की परेशानी है तो आप हरे धनिये का यह नुस्खा उसे बता सकते हैं। हरे धनिये का रस सूंघने से नकसीर की समस्या दूर हो जाती है। तो वहीं, हरे धनिये को पीसकर सिर पर लेप लगाने से भी यह परेशानी दूर हो जाती है।
बुखार
अगर आपको मलेरिया का बुखार है तो सूखा धनिया आपके काम आ सकता है। अगर आपको ठंड देकर बुखार आता है तो आप सूखा धनिया और सोंठ को बराबर मात्रा में मिलाकर गोलियां बना लें या चूर्ण ही रहने दें। इसकी सेवन की विधि आप नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सक की मदद से ले सकते हैं।
मुंह की दुर्गंध
मुंह की दुर्गंध को मिटाने के लिए बाजार में आपको अनेक प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। लेकिन यहां हम आपको घरेलू उपाय बता रहे हैं। जो आपके घर में ही उपलब्ध है। इसके लिए आपको कहीं अधिक दौड़ने की जरूरत नहीं है। अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो आपको कुछ नहीं करना है बस सूखा धनिया चबा लें और मुंह की दुर्गंध की परेशानी से आप निजात पा लेंगे। मुंह से दुर्गंध कई बीमारियों की वजह से भी होती है तो वहीं ऊपरी कारणों से प्याज या लहसुन का सेवन भी हो सकता है। तो धनिया प्याज या लहसुन की दुर्गंध भी मिटाता है।
मुंह में छाले
मुंह में छाले एक आम समस्या है। यह किसी भी मौसम में और किसी भी उम्र में हो सकती है। इस परेशानी से बचाने में हरा धनिया और सूखा दोनों ही कारगर हैं। हरे धनिये का रस छालों पर लगाने से छाले ठीक होते हैं। तो वहीं, सूखे धनिये को पानी में उबालकर उसके पानी से गरारे करने से छालों में आराम मिलता है।
अनिद्रा को करे दूर
अगर आपको नींद नहीं आती है तो हरा धनिया आपके लिए लाभदायक है। हरे धनिये को मिश्री के साथ पीस लें। अब इसमें पानी मिलाकर इसका सेवन करें। इससे अनिद्रा की परेशानी दूर होती है।
ब्लड प्रेशर के लिए
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए धनिये का जूस लाभकारी हो सकता है, क्योंकि धनिये में मैग्रीशियम, कैल्शियम, मैगनीज़ और आयरन पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना हरे धनिया पत्ती का जूस पीना सेहत के लिए लाभकारी है।
Next Story