लाइफ स्टाइल

नवरात्रि में शानदार ऑप्शन: राजगिरा की खीर

Bharti Sahu 2
8 Oct 2024 9:55 AM IST
नवरात्रि में शानदार ऑप्शन: राजगिरा की खीर
x
नवरात्रि में शानदार ऑप्शन: दुर्गा मां को खुश करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। इस दौरान कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं, तो राजगिरा की खीर बढ़िया ऑप्शन है। इसका जायका तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इससे पेट भी भर जाता है। आप हमारी रेसिपी का प्रयोग कर तैयार करें यह शानदार डिश।
सामग्री Ingredients
राजगिरा
दूध
चीनी
इलायची पाउडर
सूखे मेवे कटे हुए
पानी
विधि Recipe
- सबसे पहले राजगिरा को अच्छे से धो लें। फिर एक बर्तन में
दूध और पानी
को डालकर गैस पर गरम होने के लिए रखें।
- जब दूध में उबाल आ जाए तो इसे धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकने दें।
- फिर इसमें धोए हुए राजगिरा को डालें। अब इसे पकने के लिए समय दें।
- 10 से 12 मिनट के बाद चेक करें, हालांकि बीच-बीच में खीर को चलाते रहें।
- जब राजगिरा पक जाए और दूध आधा रह जाए तो इसमें बारीक कटा मेवा और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से पकाएं।
- जब खीर हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें। राजगिरा की खीर तैयार है।
- सर्व करने के लिए इसे मेवा से गार्निश करें।
Next Story