- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ऑयल बैलेंस करने में...

x
गर्मियां आते ही लोग अपनी सेहत के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी खास ख्याल रखने लगते हैं।
गर्मियां आते ही लोग अपनी सेहत के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी खास ख्याल रखने लगते हैं। सेहत के साथ ही इस मौसम में त्वचा को भी खास देखभाल भी जरूरत होती है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कई सारे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सराहा लेते हैं। साथ ही कई लोग नेचुरल तरीकों से अपनी त्वचा का निखार बरकरार रखने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी गर्मियों में अपनी त्वचा की खास देखभाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए अंगूर का फेस पैक आपको लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। तो चलिए जानते हैं चेहरे के लिए कैसे अंगूर का इस्तेमाल करें और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में-
ऑयल बैलेंस करने में मददगार
अगर आपकी त्वचा ऑयली है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फेस पैक तैयार करने के लिए 8-9 काले अंगूर को मैश कर इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपना मुंह धो लें।
दाग-धब्बों से दिलाएं छुटकारा
अंगूर में मौजूद विटामिन ए के इस्तेमाल से स्किन का कोलेजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए 5-6 अंगूर और एक टमाटर को साथ में ब्लेंड कर लें। अब इस तैयार मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। इसे करने से न सिर्फ आपको दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि फाइन लाइन्स भी कम होंगी।
डार्क सर्कल्स करें दूर
अगर आप आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए भी आप अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर रोज सोने से पहले अंगूर के गूदों को आंखों के नीचे लगाना होगा। इसके अलावा आप अंगूर के बीज का तेल लगाकर भी आप डार्क सर्कल्स की समस्या से निजात पा सकते हैं।
रूखी त्वचा से पाएं निजात
अंगूर के इस्तेमाल से आप रूखी त्वचा की समस्या से भी निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको 4-5 अंगूर और 2-3 स्ट्रॉबेरी के साथ मिलाकर पीसना होगा। अब इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर साफ पानी से फेस वॉश कर लें।
स्किन पर आएगा इंस्टेंट निखार
अगर आप गर्मियों में अपनी त्वचा का निखार बरकरार रखना चाहते हैं, तो इसके लिए अंगूर और गन्ने के रस का फेस मास्क लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच अंगूर के गूदे में एक चम्मच कैमोमाइल का रस और एक चम्मच गन्ने का रस मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। अब 10-12 मिनट तक सूखने के बाद साफ पानी से मुंह धो लें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story