लाइफ स्टाइल

'लौकी का शाही हलवा', देगा आपको फलाहार का मजा

Kajal Dubey
22 Aug 2023 11:46 AM GMT
लौकी का शाही हलवा, देगा आपको फलाहार का मजा
x
आज हम आपके लिए 'लौकी का शाही हलवा' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- 250 ग्राम ताजी लौकी (घीया)
- एक चम्मच घी
- पाव चम्मच इलायची पावडर
- पाव कप खोपरा बूरा
- पाव कप मेवे की कतरन
- स्वादानुसार गुड़
* बनाने की विधि :
- पहले लौकी को छिलकर कद्दूकस कर लें।
- एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें किसी हुई लौकी डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह सेंक लें।
- अब गैस की दूसरी ओर एक तपेली में थोड़ा-सा गरम पानी रख दें।
- तत्पश्चात गुड़ को फोड़कर बारीक चूरा कर लें।
- अब गरम पानी को लौकी में अपनी जरूरत के अनुसार डालें। ऊपर से गुड़ भी डाल दें।
- कुछ देर अच्छी तरह हिलाएं। गाढ़ा होने पर इलायची पावडर, खोपरा बूरा डालकर मिला लें।
- ऊपर से मेवे की कतरन बुरका कर गरमा-गरम लौकी का शाही हलवा सर्व करें।
Next Story