लाइफ स्टाइल

टाइल्स पर लग गए हैं दाग? करें ये काम

SANTOSI TANDI
15 Aug 2023 12:06 PM GMT
टाइल्स पर लग गए हैं दाग? करें ये काम
x
करें ये काम
आजकल घरों में टाइल्स लगाई जाती है। टाइल्स घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करती है। इसलिए टाइल्स का क्रेज काफी बढ़ गया है। टाइल्स आसानी से गंदी हो जाती है। खासतौर पर सफेद टाइल्स। कितना भी सावधानी बरत ली जाए, तब भी टाइल्स पर दाग लग ही जाते हैं।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से कैसे हटाएं दाग
टाइल्स पर लगे दाग को हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल करें। यह एक प्रकार का केमिकल है, जिसका उपयोग क्लीनिंग में किया जाता है।
इस बात का ध्यान रखें कि इसे बिना डायल्यूट किए बगैर उपयोग न करें। ऐसा करने से टाइल्स खराब हो सकती है। इसलिए आधे भाग पानी में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मिलाएं। अब इसे दाग वाली जगह पर डाल दें। कुछ देर अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें। करीब 5-7 मिनट बाद एक साफ कपड़े से टाइल्स को पोंछ लें। आप पाएंगी कि दाग हट गया है।
टाइल पर लगे इंक का दाग कैसे हटाएं?
अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो यकीनन टाइल्स पर इंक के दाग लग जाते हैं। बच्चे टाइल्स पर ही कलाकारी दिखाना शुरू कर देते हैं। इंक का दाग देखने में बेहद बेकार लगता है। इंक फैल भी जाती है, जिससे पूरी टाइल खराब हो जाती है।
इंक के दाग को हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करें। सबसे पहले ब्लीच में पानी मिलाएं, ताकि यह डायल्यूट हो जाए। अब साफ कपड़े को ब्लीच में भिगोएं। इस कपड़े को थोड़ी देर दाग पर रगड़कर रख दें।
चाय का दाग हटाने का तरीका
यह बेहद सामान्य है कि चाय पीते-पीते गिर जाए। टाइल्स पर भी चाय का दाग लग जाता है। इसे साफ करने के लिए माइल्ड डिटर्जेंटका इस्तेमाल करें। डिटर्जेंट को गर्म पानी में मिलाएं। अब इसे दाग वाली जगह पर डालें। स्पॉन्ज या कपड़े से दाग को अच्छे से रब कर लें। आखिर में टाइल्स को साफ कर लें। (ब्लैक टाइल्स को शाइनी कैसे बनाएं)
सिलेंडर के कारण टाइल पर लगे दाग
टाइल्स पर ज्यादातर सिलेंडर का दाग लग जाता है। यह दाग लाल रंग का होता है। इसे साफ करने के लिए सेब के सिरका का इस्तेमाल करें। फिटकरी को पानी में घोल लें। अब इसमें सेब का सिरका मिलाएं। इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में भर लें। अब दाग वाली जगह पर इसे स्प्रे करें। (सेब का सिरका से कैसे करें सफाई)
टाइल्स को साफ कैसे करें?
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story