लाइफ स्टाइल

आपकी भूख को मिटाने के लिए अच्छा ऑप्शन...

Teja
18 Feb 2023 4:16 PM GMT
आपकी भूख को मिटाने के लिए अच्छा ऑप्शन...
x

नई दिल्ली। शाम के स्नैक्स में ऐसी चीज़ें शामिल करें। जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद हो और खाने में भी स्वादिष्ट।

मखाना

मखाना पोषक तत्वों का खजाना है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और अन्य तत्वों से भरपूर होता है। यह ग्लूटेन फ्री भी होता है। आप शाम के नाश्ते भुना मखाना शामिल कर सकते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मुरमुरे

शाम के नाश्ते के लिए मुरमुरे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। बच्चे-बड़े, सभी इसे खाना पसंद करते हैं। आप इससे स्नैक्स के लिए कई तरह के डिशेज जैसे भेलपुरी, चिक्की आदि बना सकते हैं। ये स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है।

रागी कुकीज

रागी पोषक तत्वों का खजाना है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। चाहें तो आप शाम के नाश्ते में रागी से बने कुकीज को शामिल कर सकते हैं। जो काफी स्वादिष्ट होते हैं।

उबले अंडे खाएं

शाम के समय अगर आपको खाने की क्रेविंग होती है, तो उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन-ए, विटामिन-डी, आयरन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

स्नैक्स में ओट्स शामिल करें

ओट्स को सुपरफूड माना जाता है। ये एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। आप शाम के नाश्ते में चावल या सूजे की आटे की जगह ओट्स की इडली बनाकर खा सकते हैं।

Next Story