- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सोने और चांदी की...
लाइफ स्टाइल
सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तूफानी तेजी; कीमतें 28,000 रुपए तक बढ़ीं
SHIDDHANT
27 Dec 2025 8:27 PM IST

x
Delhi दिल्ली। सोने और चांदी में इस हफ्ते तूफानी तेजी देखने को मिली है, जिसमें सोने के दाम में 6,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 28,000 रुपए प्रति किलो तक का इजाफा दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 6,177 रुपए बढ़कर 1,37,956 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह हाजिर बाजार में सोने का अब तक का सबसे उच्चतम क्लोजिंग प्राइस है। एक हफ्ते पहले इसी दिन सोने की कीमत 1,31,956 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,26,368 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,20,710 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,03,467 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने की अपेक्षा चांदी में तेज उछाल दर्ज किया गया है और कीमतें ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई हैं। चांदी का दाम एक हफ्ते में 28,040 रुपए से बढ़कर 2,28,107 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,00,067 रुपए प्रति किलो पर था।
सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता, टैरिफ और युद्ध के कारण बढ़ते हुए तनाव को माना जा रहा है, जिसके कारण निवेशक सुरक्षित समझे जाने वाले सोने और चांदी में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा सोने की अपेक्षा चांदी में अधिक तेजी की वजह इसका औद्योगिक उपयोग बढ़ना भी है। मौजूदा समय में सोलर पैनल जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों में बड़े स्तर पर चांदी का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, आपूर्ति सीमित बनी हुई है, जिससे चांदी की कीमतों में अधिक तेजी देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर हैं। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 4,550 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 77 डॉलर प्रति औंस के करीब है। जानकारों का मानना है कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण आने वाले समय में सोने और चांदी में तेजी जारी रह सकती है।
Tagsसोनाचांदीइंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशनहाजिर बाजारकीमतों में तेजीवैश्विक अस्थिरतानिवेशऑल-टाइम हाईइलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगसोलर पैनलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





