- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- औषधीय गुणों से भरपूर...

x
नई दिल्ली: औषधीय गुणों से भरपूर गोखरू या 'गोक्षुर' उत्तर भारत मे बहुत मिलता है। आषाढ़ और श्रावण मास में प्राय हर प्रकार की जमीन उगने की क्षमता वाला गोखरू भूमि पर फैलने वाला छोटा प्रसरणशील क्षुप है जिसको आप सड़क किनारे भी उगता देख सकते हैं। गोखरू पर छोटे-छोटे पीले फूल खिलते हैं और छोटे आकार के कांटेदार फल लगते हैं, जो औषधि बनाने के काम आते हैं। यह हरियाणा, राजस्थान मे खासकर बहुत मिलता है। जानते हैं गोखरू के औषधीय गुणों के बारे में।
आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में बड़े पैमाने पर गोखरू का उपयोग किया जाता है। गोखरू का उपयोग अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। आयुर्वेद बाजार में गोखरू के फलों की बहुत मांग है। गोखरू मूत्र संबंधी, पुरुष स्वास्थ्य, हृदय स्वास्थ्य, पाचन और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
माना जाता है कि गोखरू मूत्रवर्धक गुणों के लिए मशहूर है। यह गुर्दे की पथरी को तोड़ने और मूत्र प्रवाह को बेहतर करने में बहुत मदद करता है। मूत्राशय के संक्रमण और मूत्र त्याग में जलन को भी कम करने में फायदेमंद है। इसके अलावा यह पुरुष स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। गोखरू के इस्तेमाल से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पुरुषों में यौन शक्ति, ऊर्जा और प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है।
इसके अलावा गोखरू ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हृदय को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद सैपोनिन हृदय रोगों से बचाव में सहायक होते हैं। इसका सेवन जोड़ों के दर्द और गठिया में भी राहत दे सकता है। गोखरू पाचन को बेहतर करने में मदद करता है और कब्ज से परेशान मरीजों को इससे राहत दिलाता है। ऐसा बताया जाता है कि इसका इस्तेमाल त्वचा रोगों जैसे एक्जिमा और खुजली के इलाज के लिए भी किया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





