लाइफ स्टाइल

Glycerine For Skin Care: स्किन की ड्राईनेस दूर करती है ग्लिसरीन, जानिए कई फायदे

Kunti Dhruw
2 April 2021 2:39 PM GMT
Glycerine For Skin Care: स्किन की ड्राईनेस दूर करती है ग्लिसरीन, जानिए कई फायदे
x
गर्मी तेज़ी से बढ़ रही है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्ली, गर्मी तेज़ी से बढ़ रही है और उसका सीधा असर हमारी स्किन पर दिख रहा है। गर्म मौसम में भी स्किन बेहद ड्राई दिख रही है। ड्राई स्किन चेहरे की सारी खूबसूरती को खत्म कर देती है। चेहरे के नैन-नक्श कितने ही खूबसूरत क्यों नहीं हों, स्किन ड्राई होती है तो चेहरा खूबसूरत नहीं दिखता। इस मौसम में ड्राई स्किन के लिए काफी हद तक हमारा खान-पान भी जिम्मेदार है। हमें ज्यादा से ज्यादा तरल चीजों का सेवन करना चाहिए, साथ ही स्किन की देखभाल करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौसम में ग्लिसरीन से चेहरा ग्लोइंग बना रहता है, साथ ही इससे स्किन को कोई भी नुकसान नहीं होता है। आइए जानते हैं ग्लिसरीन का इस्तेमाल कैसे करें और इसके स्किन को कौन-कौन से फायदे हैं।

ग्लिसरीन स्किन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। ग्लिसरीन के इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट हो जाती है साथ ही इससे स्किन पर दाग, धब्बे भी दूर हो जाते हैं। ग्लिसरीन लगाने से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन को कम किया जा सकता है।
ड्राईनेस को कम करती है गिल्सरीन। चेहरे पर शाइन लाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्मियों में ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। ग्लिसरीन बहुत चिपचिपी होती है। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। उसके कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा।
ग्लिसरीन को मॉइस्चराइजर की तरह यूज किया जा सकता है। ग्लिसरीन का रोज इस्तेमाल करने से चेहरा फ्रेश दिखता है। पैची स्किन के लिए ग्लिसरीन बहुत ही लाभकारी होता है। ग्लिसरीन धूप में स्किन को जलने से भी बचाती है।
ग्लिसरीन में एंटी एजिंग प्रोपर्टीज पाई जाती है जो कि चेहरे को ग्लोइंग करने में मदद करती है साथ ही चेहरे की झुर्रियों को कम करती है। ऑयली स्किन वाली महिलाओं को ग्सिसरीन का इस्तेमाल एक क्लींजर की तरह करना चाहिए। क्योंकि ऑयली स्किन पर एक्ने होने की संभावना अधिक होती है।
ग्लिसरीन और गुलाब जल बनाने का तरीका:
ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लें, दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं। रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुंबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
ग्लिसरीन स्क्रब बनाने का तरीका:
2 बड़े चम्‍मच चीनी, 2 बड़े चम्मच ग्लिसरीन, 1 चुटकी नमक, कुछ नींबू का रस। इन सब चीजों को अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। 5 से 10 मिनट तक स्क्रब करने के बाद चेहरा धो लें।


Next Story