लाइफ स्टाइल

हर स्किन टाइप के लिए बेहतरीन मॉइस्चराइजर है ग्लिसरीन

jantaserishta.com
24 May 2025 10:36 AM IST
हर स्किन टाइप के लिए बेहतरीन मॉइस्चराइजर है ग्लिसरीन
x
नई दिल्ली: ग्लिसरीन हमारी त्वचा के लिए बेहतरीन मॉइस्चराइज़र है। यह त्वचा को नमी देता है और उसे सूखने से बचाता है। ग्लिसरीन की खासियत यह है कि यह हवा से पानी खींचकर त्वचा में बनाए रखता है, जिससे त्वचा नरम और चमकदार दिखती है। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए अच्छा होता है और आसानी से लगाया जा सकता है। अगर आपकी त्वचा रूखी या बेजान लग रही हो, तो ग्लिसरीन उसे ताजगी और नमी देने में मदद करता है। खासकर सर्दी या गर्मी के मौसम में, जब त्वचा ज्यादा सूख जाती है, तब ग्लिसरीन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना इसका प्रयोग करने से त्वचा स्वस्थ और सुंदर बनी रहती है।
अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के मुताबिक, ग्लिसरीन में एक खास तत्व होता है जिसे ह्यूमेक्टेंट कहते हैं। ह्यूमेक्टेंट का मतलब है ऐसा पदार्थ जो नमी को अपनी तरफ खींचता है। इससे हमारी त्वचा सूखी नहीं रहती। ह्यूमेक्टेंट होने की वजह से ग्लिसरीन त्वचा को नरम और मुलायम बनाए रखता है। इसके अलावा, ग्लिसरीन में हाइड्रॉक्सिल नामक तत्व भी मौजूद होता है। हाइड्रॉक्सिल समूह पानी से जुड़ने में मदद करता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है। हाइड्रॉक्सिल की वजह से ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट करने में अच्छा काम करता है।
यही नहीं, ग्लिसरीन में एमोलिएंट नामक तत्व भी पाया जाता है, जो त्वचा की सतह पर सुरक्षा की परत बनाने का काम करता है। इससे त्वचा से पानी बाहर नहीं निकल पाता और त्वचा सूखी नहीं होती। ग्लिसरीन में एमोलिएंट होने की वजह से यह त्वचा को चिकना और स्वस्थ बनाए रखता है।
इसके अलावा, अगर आप त्वचा की खुजली, खुश्की और बैक्टीरिया से परेशान हो रहे हैं तो नींबू और ग्लिसरीन का मिश्रण आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें। नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करने से चेहरा बेदाग और निखरा निखरा दिखेगा।
चेहरे और हाथों पर झुर्रियों से राहत पाने के लिए ग्लिसरीन का नियमित इस्तेमाल करें। इससे आप फेस सीरम भी तैयार कर सकते हैं। फेस सीरम बनाने के लिए पांच बूंद ग्लिसरीन में एक नींबू का रस निचोड़ लें। अब इसमें 20 एमएल गुलाब जल मिलाएं और इस मिश्रण को एक कांच की बोतल में डालकर फ्रिज में स्टोर कर लें। आप इस सीरम को रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्लिसरीन से फटी एड़ियां भी ठीक हो सकती हैं। इसके लिए आधा बाल्टी गुनगुना पानी लें और उसमें 2 से 3 चम्मच ग्लिसरीन डाल दें। साथ में एक चम्मच सेंधा नमक और आधा कप दूध डालकर इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पानी में 20 से 25 मिनट के लिए अपने पैरों को डुबोकर बैठें और फिर स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें। इससे हफ्ते में दो बार अपने पैर साफ करें। यह फटी एड़ियों की समस्या को दूर करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story