लाइफ स्टाइल

वजन कम करने के लिए कर रहे हैं ग्लूटेन फ्री डाइट

Teja
3 April 2023 7:08 AM GMT
वजन कम करने के लिए कर रहे हैं ग्लूटेन फ्री डाइट
x

फ़ूड : बिगड़ती जीवनशैली की वजह से इन दिनों लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। खानपान के प्रति बढ़ती लापरवाही की वजह से आजकल लोग मोटापे के चलते भी काफी परेशान रहने लगे हैं। ऐसे में लोग अपना वजन कम करने के लिए कई सारे उपाय आजमा रहे हैं। इन दिनों वजन घटाने के लिए लोगों के बीच ग्लूटेन फ्री डाइट का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी अपना वजन कम करने के लिए ग्लूटेन फ्री डाइट कर रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिसे आप ग्लूटेन फ्री डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं, तो इस दौरान आप साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। कई सारे ऐसे अनाज हैं, जो ग्लूटेन फ्री होते हैं। ऐसे में आप बिना किसी गिल्ट के इन अनाजों का सेवन कर सकते हैं। इन साबुत अनाजों में क्विनोआ, बकबीट, चावल, मिलेट आदि शामिल हैं।

Next Story