- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- योग करने से पहले खुद...
लाइफ स्टाइल
योग करने से पहले खुद को दें थोड़ा समय, शरीर से लेकर मन तक की तैयारी है जरूरी
jantaserishta.com
22 Nov 2026 10:08 AM IST

x
नई दिल्ली: योग को अक्सर लोग सिर्फ कुछ आसन करने या शरीर को फिट रखने का तरीका समझते हैं लेकिन इसका संबंध हमारे शरीर के साथ-साथ सांस और मन से भी है। योग का पूरा लाभ तभी मिल सकता है, जब हम इसे पूरी जागरूकता और सही तैयारी के साथ करें। इसी बात को लेकर आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें बताया गया है कि योग शुरू करने से पहले खुद को समझना और मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार करना कितना जरूरी है।
आयुष मंत्रालय के मुताबिक, योग की तैयारी का मतलब सिर्फ सही जगह और समय चुनना नहीं है बल्कि अपने शरीर की स्थिति को समझना भी है। योग शुरू करने से पहले कुछ पल शांत बैठें और महसूस करें कि आपका शरीर कैसा महसूस कर रहा है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर ध्यान दें। ऐसा करने से आपको अपनी शारीरिक स्थिति का अंदाजा होगा और आप उसी के अनुसार योगाभ्यास कर पाएंगे।
योग में सांसों की अहम भूमिका होती है। इसलिए अभ्यास शुरू करने से पहले अपनी प्राकृतिक सांसों को महसूस करें। ध्यान दें कि सांस लेते समय और सांस छोड़ते समय या आपके शरीर में किस तरह की हलचल होती है। सांसों को जबरदस्ती नियंत्रित करने के बजाय शुरुआत में उनकी सामान्य गति को समझें। धीरे-धीरे सांसों के प्रति जागरूकता बढ़ाने से योगाभ्यास के दौरान शरीर और मन के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिल सकती है।
योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य मन को शांत और स्थिर करना भी है। अभ्यास के दौरान कई बार पुरानी यादें, भावनाएं, विचार और तरह-तरह की चिंताएं मन में आने लगती हैं। ऐसे में उन्हें दबाने या उनसे परेशान होने के बजाय एक शांत भाव से उन्हें महसूस करें। अपने विचारों को बिना किसी प्रतिक्रिया के देखने और समझने की आदत डालें।
Tagsyoga
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





