लाइफ स्टाइल

दिवाली पर खुद को दें स्टाइलिश लुक, पहनें ये आउटफिट्स

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 7:26 AM GMT
दिवाली पर खुद को दें स्टाइलिश लुक, पहनें ये आउटफिट्स
x
स्टाइलिश लुक, पहनें ये आउटफिट्स
त्योहारों पर खूबसूरत दिखने के लिए हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से कपड़े खरीदता है। किसी को एथनिक वियर स्टाइल करना पसंद होता है तो कोई इंडो वेस्टर्न लुक क्रिएट करता है। ऐसा इसलिए ताकि हम सभी स्टाइलिश लग सके। दिवाली के लिए भी आप अलग-अलग तरह के डिजाइन वाले आउटफिट को वियर कर सकती हैं। इसके ऑप्शन हम आपको बताएंगे। जिन्हें इस दिवाली वियर करके आप सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं।
सीक्वेंस वर्क ब्लैक साड़ी
साड़ी अलग-अलग तरीके से स्टाइल की जाती है। आप भी इस दिवाली ट्रेंडी डिजाइन की साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आप सीक्वेंस वर्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं। आप इसके लिए इस फोटो में दिखाए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें इसमें देबोलिना ने ब्लैक कलर सीक्वेंस वर्क साड़ी की है। जिसे लोअर बेली वियर किया है, साथ में ऑफ शोल्डर ब्लाउज स्टाइल किया है। आप भी इस तरीके के साड़ी डिजाइन को इस दिवाली वियर कर सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लुक क्रिएट करेगी। मार्केट में इस तरीके की साड़ी आपको 1000 से 2000 की रेंज में मिल जाएगी।
को ऑर्ड सेट
अगर आपको इस दिवाली बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना है तो इसके लिए आप इस स्कर्ट और टॉप वाले को ऑर्ड सेट को वियर (दिवाली आउटफिट्स) कर सकती हैं। इसमें आपको ग्लिटर वर्क टॉप मिलेगा और स्कर्ट में प्लेन डिजाइन की मिलेगी। लेकिन घेर बिल्कुल लहंगे जैसा मिलेगा। इस स्कर्ट को आप किसी और टॉप के साथ भी वियर कर सकती हैं। लेकिन आपको इसे पूरा ही खरीदना पड़ेगा। मार्केट में इस तरीके के सेट आपको 1500 से 2000 की रेंज में अच्छे डिजाइन में मिल जाएंगे।
धोती कुर्ता सेट
दिवाली पर आपको कुछ इंडो वेस्टर्न वियर करने का मन है तो आप धोती कुर्ता सेट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग ऑप्शन (दिवाली ट्रेडिशनल लुक) मिलेंगे। जिसमें आपको ऊपर के कुर्ते पर गोटा पट्टी या फिर थ्रेड वर्क मिलेगा और नीचे की धोती सिंपल मिलेगी। आप इस तरीके के आउटफिट को भी दिवाली पर वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरीके के आउटफिट आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे।
Next Story