लाइफ स्टाइल

इन 5 तरीको से दे अपने टीवी पैनल को आकर्षक लुक

Mohammed Raziq
25 Aug 2023 12:49 PM IST
इन 5 तरीको से दे अपने टीवी पैनल को आकर्षक लुक
x
पैनल को आकर्षक लुक
आजकल ज्‍यादातर घरों में टीवी को दीवार पर टांगा जाता है।वहीं, टीवी के आस-पास की दीवार को भी सजाने का चलन जोरो पर है। लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से टीवी प्‍लेस को सजाते हैं।। वैसे टीवी पैनल को सजाने के लिए आजकल पेटिंग और प्रिंटेट माइका काफी चलन में है। इसके अलावा भी कई तरीको से इसे सजाया जाता है। तो आइए जानते हैं इसे डेकोरेट करने के कुछ तरीकों के बारे में।
प्रिंटेड मायका का इस्‍तेमाल
अगर हम पैनलिंग के लिए प्रिंटेट माइका की बात करें तो इससे दीवार को हाइलाइट किया जाता है। इससे 3D स्‍टाइल में टीवी पैनलिंग को सजाया जाता है। ध्‍यान रखें कि अगर टीवी वाली दीवार लाइट कलर की है तो बाकी की दीवारों पर डार्क कलर करवाएं।
थ्री डी वॉलपेपर का इस्‍तेमाल
आजकल थ्री डी वॉलपेपर का चलन काफी जोरो पर है। आप चाहे तो जिस दीवार पर टीवी लगा है उस दीवार पर इस तरह का वॉलपेपर लगवा सकती हैं। ये आपके घर को बिल्‍कुल डिफरेंट लुक देगा और टीवी देखने का मजा भी बढ़ाएगा।
कुछ और तरीके
- टीवी पैनलिंग के लिए आप कप बोर्ड का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ये जहां दिखने में शानदार लगती है वहीं आप इसमें अपनी पसंद की चीजें भी सजा सकती हैं।
- टीवी एरिया को सजाने के लिए और कलरफुल लुक देने के लिए आप आप कॉपर पेंटिंग का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इस तरह की पेटिंग घर को ट्रेंडी और क्‍लासी लुक देती है।
- आजकल वुडन की दीवार का चलन जोरो पर है और ये दिखने में भी क्‍लासी लगती हैं। इस तरह की दीवार को आपको ज्‍यादा सजाने की जरूरत नहीं पड़ती। ये सिंपल ही अच्‍छी लगती हैं।
Next Story