- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मी में बच्चों को...
गर्मी में बच्चों को दें हेल्दी ट्रीट, घर पर बनाएं तरबूज की स्वादिष्ट आइस कैंडी

Watermelon Ice Candy: गर्मियों की तेज धूप और चिपचिपाहट के बीच जब बच्चे कुछ ठंडा और टेस्टी खाने की डिमांड करते हैं, तो अक्सर पैरेंट्स को यह समझ ही नहीं आता है कि उन्हें दिया क्या जाए. ऐसे हालात में पैरेंट्स या तो अपने बच्चे को बाजार से लाकर आइस क्रीम खिलाते हैं या फिर उनके लिए एक बड़ी सी कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीद ले आते हैं. ये चीजें भले ही खाने-पीने में कितनी ही टेस्टी और मजेदार लगें, लेकिन इनमें मौजूद शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स बच्चों की सेहत पर काफी बुरा असर डाल सकते हैं. अगर आप अपने बच्चे की सेहत को बिगड़ने से बचाकर रखना चाहते हैं तो इस समय आपको उनके लिए वाटरमेलन आइस कैंडी तैयार करना चाहिए. ये सिर्फ टेस्टी नहीं होती है, ये काफी ज्यादा हेल्दी भी होती है. तरबूज से बनी ये कैंडी बच्चों के शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो बच्चों को इसका फ्रेश और जूसी स्वाद काफी ज्यादा पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी.





