लाइफ स्टाइल

अपनी बेटी की वेडिंग पर मेहमानों को दीजिए ये खास तोहफे, शादी बन जाएगी यादगार

SANTOSI TANDI
10 Oct 2023 9:44 AM GMT
अपनी बेटी की वेडिंग पर मेहमानों को दीजिए ये खास तोहफे, शादी बन जाएगी यादगार
x
मेहमानों को दीजिए ये खास तोहफे, शादी बन जाएगी यादगार
शादी सिर्फ दुल्हा-दुल्हन के लिए यादगार पल नहीं होती है बल्कि माता-पिता के लिए भी होता है। बेटी की शादी पर पेरेंट्स खाने से लेकर सजावट तक, हर चीज पर ध्यान देते हैं। अगर आपके घर में भी शादी है तो आप मेहमानों को खास गिफ्ट दे सकती हैं। चलिए ये सबी गिफ्ट ऑप्शन्स हम आपको बताते हैं।
1)क्लॉथ वार्डरोब ऑर्गेनाइजर
आप मेहमानों को क्लॉथ वार्डरोब ऑर्गेनाइजर दे सकती हैं। यह गिफ्ट उनके लिए बेहद स्पेशल होगा। इसमें कपड़े रखने के लिए स्टोरेज बॉक्स भी होते हैं जो प्रीमियम फैब्रिक से बने हुए होते हैं। कपड़ों के अलावा इसमें चादर, रजाई आदि को भी स्टोर किया जा सकता है। ये काफी मजबूत होते हैं और इस वॉर्डरोब में कपड़ों को सही तरह से मैनेज भी किया जा सकता है। क्लॉथ वार्डरोब ऑर्गेनाइजर आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट जैसे अमेजन पर 200 से 500 रुपये तक मिल सकता है।
2)डिनर सेट
किसी भी घर में डिनर सेट, डाइनिंग टेबल का मुख्य आकर्षण होते हैं। एक अच्छे डिजाइन के डिनर सेट में खाना सर्व करने से खाना दिखने में अच्छा लगता है। आप डिनर सेट मेहमानों को गिफ्ट कर सकती हैं। डिनर सेट चुनने का सबसे आसान तरीक है कि ट्रेंड के बारे में पूरी जानकारी पहले से रखें और उस हिसाब से ही डिनर सेट खरीदें। मार्केट में आपको कई क्लासिक डिनर सेट के ऑप्शन्स दिख जाएंगे।
3)गिफ्ट कॉम्बो
पर्सनलाइज्ड ऑल इन वन गिफ्ट कॉम्बो भी आप मेहमानों को दे सकती हैं। इसमें आप कुछ स्नैक्स आइटम रख सकती हैं या फिर शो पीज और कुछ पर्सनलाइज कार्ड बनाकर भी रख सकती हैं। यह दिखने में बेहद सुंदर लगते हैं और एक गिफ्ट कॉम्बो को आप मार्केट में 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक मिल जाएंगे।
4)हैंगिंग लैंप
आप मेहमानों को अगर कुछ यूनिक गिफ्ट देना चाहती हैं तो हैंगिंग लैंप खरीद सकती हैं। घर को सजाने के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन भी है। हैंगिंग लैंप में आपको कई सारी वैरायटी भी मिल जाएगी। इसके अलावा आप वुडन फोटो फ्रेम भी दे सकती हैं।
Next Story