लाइफ स्टाइल

हर दिन बच्चों को लंच बॉक्स में दे ये पौष्टिक चीजें

Tara Tandi
9 May 2022 12:10 PM IST
हर दिन बच्चों को लंच बॉक्स में दे ये पौष्टिक चीजें
x
बच्चा अगर स्कूल जाता है तो मां के लिए सबसे बड़ी दुविधा होती है लंचबॉक्स की। लंचबॉक्स में रोजाना ऐसा क्या खाने को दिया जाए को ना केवल टेस्टी बल्कि वो पौष्टिकता से भरपूर हो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बच्चा अगर स्कूल जाता है तो मां के लिए सबसे बड़ी दुविधा होती है लंचबॉक्स की। लंचबॉक्स में रोजाना ऐसा क्या खाने को दिया जाए को ना केवल टेस्टी बल्कि वो पौष्टिकता से भरपूर हो। जिससे कि बच्चा पूरा टिफिन का खाना खत्म कर लें। अगर आप भी उन मांओं में से एक हैं जो इस तरह की दुविधा से रोज दो-चार होती हैं। तो पूरे सप्ताह का ये मेन्यू आपके काम आएगा। इसकी मदद से आप बच्चे को हर दिन कुछ ना कुछ अलग और टेस्टी खाना टिफिन में दे पाएंगी।

सोमवार

रविवार के बाद स्कूल जाने के पहले दिन लंच ब़ॉक्स में बच्चों को ओट्स, ऑरेंज और ड्राईफ्रूट से तैयार मफिंस बनाकर दें। ये ना केवल टेस्टी होगा बल्कि पौष्टिक भी होगा। साथ में इसके आप खीरा. टमाटर और पनीर से तैयार सलाद दें। इस तरह का सलाद सुबह फटाफट तैयार हो जाएगा। वहीं मफिंस को आप रविवार के दिन पहले से ही तैयार कर रख सकती हैं।
मंगलवार
बच्चों को रोज टेस्टी और अलग खाना देने से उनके खाने की आदतों में भी सुधार होगा और वो जंकफूड से दूर रहेंगे। मंगलवार के दिन आप टिफिन में मिक्स वेजीटेबल और बेसन से बना चीला दे सकती हैं। साथ में इसके फ्रूट सलाद या मिल्क शेक दें। टिफिन में ये चीजें बच्चा फटाफट खा लेगा और उसको पोषण भी भरपूर मिलेगा।
बुधवार
बुधवार के दिन आप बच्चों के टिफिन में पास्ता या मैकरोनी दें। इसमे ढेर सारी वेजिटेबल्स डालें। साथ ही मूंग का स्प्राउट भी तैयार कर रखें। साथ में कोई मनपसंद फ्रूट बच्चे के टिफिन में रखें।
गुरुवार
गुरूवार के दिन बच्चे के टिफिन में मांए ब्रेड रोल बनाकर दें। इसमे पनीर और कॉर्न की स्टफिंग भरें। या फिर बच्चे की पसंद के आलू को भी स्टफिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं।
शुक्रवार
सप्ताह के आखिरी दिनों में वेजिटेबल कटलेट बनाकर दें। इस तरह के कटलेट के भरावन को आप एक दिन पहले ही बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे आप सुबह बस फ्राई कर सकती हैं।
शनिवार
वीकएंड में बच्चों को आप इडली बनाकर दे सकती हैं। या फिर पुलाव वेजिटेबल डालकर नूडल्स या फिर सैंडविच भी दे सकती हैं।
Next Story