लाइफ स्टाइल

अपने नाखूनों को दे मजबूती इन घरेलू तरीकों को अपनाकर

Kajal Dubey
12 Aug 2023 11:40 PM IST
अपने नाखूनों को दे मजबूती इन घरेलू तरीकों को अपनाकर
x
चेहरे की सुन्दरता के साथ साथ हाथो की सुन्दरता का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे हाथो की खूबसूरती नाखुनो पर निभर करती है। सुंदर और चमकदार नाख़ून लडकियों की खूबसूरती में चार चाँद लग देते है। लेकिन वही अगर ये नाख़ून बार बार टूट जाते है तो हाथ भद्दे से नजर आने लगते है। ऐसा केल्शियम की कमी की वजह से होता है। नाखुनो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए लडकिया बहुत से उपाय करती है। पर इनसे किसी भी तरह का कोई फर्क नही होता है। ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप नाखुनो की ग्रोथ को बढ़ा सकती है तो आइये जानते है इस बारे में...
* 10 मिनट तक नाखूनों में संतरे का जूस लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें। लगातार ऐसा करने से कुछ ही दिनों में नाखून बढ़ने लगेंगे।
* एक कटोरी गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदें डालें।अब उस पानी में 5 मिनट के लिए अपनी उंगलियों को रहने दें। इसके बाद तुरंत हाथों को ठंडे पानी में डाल दें। एेसा करने से नाखून मजबूत होंगे और कोमल भी।
* नाखूनों को बढ़ाने में नारियल तेल भी बहुत हैल्पफूल है। इस तेल को लगाने से नाखून मॉइस्चराइज होंगे और टूटेंगे नहीं। एक कटोरे में नारियल तेल डाल लें । इस तेल से नाखूनों क मालिश करें। इससे नाखून तेजी से बढ़ेंगे।
* नाखून बढ़ाने के लिए लहसुन की कलियां लें। अब इन कलियों को बीच से काटकर नाखूनों पर मलें। इस नुस्खे को रात में करेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। रोजाना रात को कुछ दिनों तक लगातार लहसुन लगाने से नाखून बढ़ने शुरू हो जाएंगे।
Next Story