लाइफ स्टाइल

स्ट्रेटनर से दें बालों को नया लुक, ट्राई करें ये हेयरस्टाइल

SANTOSI TANDI
11 Jun 2023 8:14 AM GMT
स्ट्रेटनर से दें बालों को नया लुक, ट्राई करें ये हेयरस्टाइल
x
ट्राई करें ये हेयरस्टाइल
जब भी पार्टी या फंक्शन में जाने की बात आती है तो महिलाएं अपने लुक को लेकर पजेसिव हो जाती हैं। उन्हें समझ नहीं आता की वो किस आउटफिट के साथ कौन सा हेयर स्टाइल ट्राई करें ताकि वो खूबसूरत दिखाई दें। अगर आपको भी पार्टी में अच्छा दिखना है तो हेयर स्ट्रेटनर के साथ आप डिफरेंट हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
इसका इस्तेमाल आप छोटे और बड़े बालों के लिए कर सकते हैं। अगर आप कॉलेज जाती हैं तो स्ट्रेटनर का प्रयोग करके बनाए गए हेयर स्टाइल को आप आसानी से बना सकती हैं। कई महिलाएं सोचती हैं की इसका इस्तेमाल सिर्फ बालों को स्ट्रेट करने के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है इसके इस्तेमाल से आप यूनिक हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।
मेसी वेव्स
स्ट्रेटनर के साथ आप कई तरह के यूनिक हेयर स्टाइल बना सकती हैं। अगर आपको वेव्स पसंद है तो मेसी वेव्स ट्राई कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए आपको अपने बालों को दो हिस्सों मे बांटना होगा।
इसके बाद इनकी चोटी बना लें।
बाद में इसे स्ट्रेटनर की मदद से रोल करें।
बालों में बनाई गई चोटियों को खोल लें।
आपके मेसी वेव्स आसानी से बन जाएंगे।
टिप्स: इसको करने के बाद आप इनका बन भी बना सकती हैं एक्सेसरीज एड करके।
इसे भी पढ़ें: फ्रिजी हो रहे बालों पर 5 मिनट में बन जाएंगी ये हेयरस्टाइल्स
बड़े कर्ल
बालों में कर्ल ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है। इस तरह के कर्ल लुक को और स्टाइलिश और स्मार्ट दिखते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान होता है।
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों के हिस्से कर लें।
अब एक-एक करके हिस्सों को स्ट्रेटनर पर लपेट लें और 3-5 सेकेंड के लिए लपेटे रहें।
बालों के दूसरे सेक्शन को भी उसी तरह से रोल करें।
इस बात का खास ध्यान रखें की स्ट्रेटनर की हीट मीडियम हो, ज्यादा हीट पर बाल जल सकते हैं।
कर्ल करने के बाद कुछ देर तक बालों को ऐसे ही छोड़ दें।
इसके बाद बालों पर स्प्रे लगाएं।
टिप्स: इस तरह के वेव्स वेस्टर्न ड्रेस के साथ काफी अच्छे लगते हैं।
विंटेज वेव्स
विटेंज लुक आजकल काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाना काफी पसंद करती हैं। आप भी इस तरह से लुक पार्टीज के लिए ट्राई कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
इसके लिए आपको आगे के बालों को दो साइड में बांट लें।
अब इसे स्ट्रेटनर की मदद से रोल कर लें।
अब बचे हुए बालों में बन बना लें।
इसे और यूनिक दिखाने के लिए आप इसे आर्टिफीशियल पिंस या फ्लावर से सेट करें।
इसे लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए स्प्रे करें।
टिप्स: रेट्रो पार्टी के लिए ये लुक काफी यूनिक लगता है।
इसे भी पढ़ें: लंबे बालों पर ट्राई करें ये quick & Easy हेयरस्टाइल्स
उम्मीद है कि आपको ये लेटेस्ट हेयरस्टाइल के आइडियाज पसंद आए होंगे। अगर आपके पास कुछ अच्छे आइडियाज हैं, तो हमारे साथ जरूर शेयर करें।
अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Next Story