लाइफ स्टाइल

घर की दीवारों को दे Classy Look

Mohammed Raziq
7 Aug 2023 5:49 PM IST
घर की दीवारों को दे Classy Look
x
Classy Look
घर की दीवारें जहां एक ओर घर की छत संभाले रहती हैं, वहीं आपके क्रिएटिव टच का भी इंतजार करती हैं। दीवारों पर सजावट में क्रिएटिविटी से आपका घर क्लटर फ्री तो नजर आता ही है, साथ ही इससे कमरा खुला-खुला भी नजर आता है। घर की खूबसूरती को यदि सुंदर तरीके से निखारा गया हो तो लोगों का दिल उस घर में बार-बार आने को करता है, ऐसे घरों की खूबसूरती को देखकर हर किसी की दिल गदगद हो जाता है। घर को डैकोरेट और आर्कषक बनाने के लिए लोग कुछ ना कुछ करते रहते हैं। कई लोग घर को डैकोरेशन के लिए डिजाइनर लुक देने की भी सोचते हैं। ऐसा जरुरी नहीं है कि आप अपने घर को महंगे-महंगे सामान से सजाएं। घर को सही तरीके से सजाया जाए तो यह डिसेंट सी लुक ही देगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने घर को दे सकते हैं सुन्दर लुक।
क्लासी लुक : घर को क्लासी लुक देने के लिए वुडन कलर के वॉलपेपर सिलैक्ट करें। आपको मार्किट में वुडन शेड के वॉलपेपर की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। कमरे की एक दीवार को वुडन वॉलपेपर और बाकी दीवारों को बेज, ग्रे जैसे क्लासी कलर से पेंट करवाएं।
पेंट करें : आप चाहें तो दीवार को कुछ अलग रंग से पेंट कर सकती हैं। इसके लिए आप सिंगल या डबल शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो इस दीवार पर शेडेड कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे इसका खालीपन अपने आप गायब हो जाएगा।
फ्रेम लगाये : सीढ़ियों की खाली दीवार में महंगे शो पीस या सिनरी लगाने की बजाए घर के सदस्यों की तस्वीरें लगाएं। आप उनके जीवन से जुड़ी अनोखी यादगीर तस्वीरों को अलग-अलग पैटर्न में भी लगा सकते हैं।
पुराने खिड़की का उपयोग : घर में कोई पुराना दरवाजा या खिड़की रखी हुई है तो अब उसे भी तस्वीरें लगाने के काम में लाइए। बच्चों के कमरों में आप कार्टून करैक्टर वाली तस्वीरे लगा वॉल पेपर का इस्तेमाल : आप चाहें तो खाली दीवार पर वॉल पेपर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये वॉल पेपर घर को मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा। साथ ही यह दीवार पर नजर आने वाली दरारें और क्रैक्स को भी छुपा देगा। बाजार में वॉल पेपर की कई रेंज उपलब्ध है।
Next Story