लाइफ स्टाइल

अपनी किचन को दें नया लुक, लें इन चीजों की मदद

SANTOSI TANDI
4 Sep 2023 12:03 PM GMT
अपनी किचन को दें नया लुक, लें इन चीजों की मदद
x
लें इन चीजों की मदद
प्रेम और रोमांस के अभाव में जीवन बोर हो जाता है। दिनभर की थकान के बाद शाम को हर व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ हसीन पल गुजारना चाहता है। इसके लिए जरूरी है कि आपके घर का माहौल ऐसा हो जहां प्यार और रोमांस करने का मन करें। ऐसे माहौल को क्रिएट करने में फूल सबसे ज्यादा मदद करते हैं। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बैडरूम डैकोरेशन टिप्स के यहां बता रहें हैं। जो आपके वैवाहिक जीवन में प्यार को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इन फूलों को यदि आप बैडरूम में लगाएंगी तो आपके वैवाहिक जीवन की बोरिंग लाइफ ख़त्म हो जाएगी।
आर्किड
इस फूल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है।असाधारण बनावट व विविध लक्षणों से सम्पन्न ऑर्किड सम्पूर्ण वनस्पति जगत के सबसे सुंदर फूलों में से एक है। आपको बता दें की यह फूल आपको 25000 तरह की अलग अलग प्रजाति तथा रंग में आसनी से मिल जाएगा। यह फूल न सिर्फ आप दोनों के बीच के प्यार को बढ़ाता है बल्कि आपके बैडरूम को भी आकर्षक बनाता है।
कुमुदिनी (लिली)
लिली फ्लॉवर कई शेड्स में मिलते हैं। आप अपने पसंदीदा कलर और शेड का लिली फ्लॉवर लाकर अपने बैडरूम में लगा सकती हैं। यह फूल आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस को बढ़ावा देता है।
गुलाब
गुलाब के फूल को हमेशा में प्रेम का जीवंत प्रतीक माना गया है। माना जाता है की इस फ्लॉवर को बैडरूम में रखने पर आपका रूम न सिर्फ सुंदर लगता है बल्कि यह कपल के बीच भी आकर्षण को बढ़ाता है।
ट्यूलिप
ट्यूलिप का फूल आपके जीवन में रोमांस को बढ़ावा देता है। लाल, गुलाबी तथा पीले कलर के ट्यूलिप के फूल आप अपने बैडरूम में लगाकर उसको आकर्षक बना सकती हैं और अपनी लाइफ में भी रोमांस और प्यार को बढ़ा सकती हैं।
पारिजात का फूल
पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे नाइट जेस्मिन और उर्दू में गुलजाफरी कहते हैं। पारिजात के फूल आपके जीवन से तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भर सकने की ताकत रखते हैं। पारिजात के ये अद्भुत फूल सिर्फ रात में ही खिलते हैं और सुबह होते-होते वे सब मुरझा जाते हैं। यह माना जाता है कि पारिजात के वृक्ष को छूने मात्र से ही व्यक्ति की थकान मिट जाती है।किचन को नया लुक देने के लिए अब केवल खास एक्सेसरीज ही चुनी जा रहीं हैं, फिर चाहें वो बर्तन हों या इलेक्ट्रानिक अप्लायंसेज। मार्केट में कई तरह कई तरह की डिजाइन,कलर और टेक्सचर में अप्लायंसेज मौजूद हैं जो किचन की सजावट का अहम हिस्सा बन रही हैं। कुकिंग पैन्स,प्लेट्स,टी सेट्स,ग्लास और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज के साथ ही अब एक मार्डन किचन पूरा होता है।इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आये है ऐसे कुछ चीजे जिनकी मदद से आप अपनि किचन को नया लुक दे पाएंगे ।
माड्यूलर किचन प्राडक्ट्स को नया लुक देने के लिए उन्हें हैंड प्रिंटेड फ्लोरल लुक दिया जा सकता है। हैंड प्रिंटेड सेट में अक्सर चार जार, दो साल्ट पेपर बॉटल्स और तीन आइल स्टोरेज बॉटल्स मिलती हैं। मजबूत कांच के इस सेट पर स्टैलनेस स्टील के ढक्कन होते हैं जिससे इनकी मजबुती और बढ जाती है। कांच की प्लेन बरनियों को आइल पेंट की मदद से आप भी पेंट कर सकते हैं।
कलरफुल फाइबर स्पून
किचन को ब्राइट लुक देना चाहते हैं तो कलरफुल ब्राइट स्पून के साथ यह संभव है। ये कई खूबसुरत रंगों में मिलती हैं। इनमें वेजिटेबल स्पून, पिज्जा कटर और पीलर भी शामिल हैं। हैंडल पर हैंगर भी दिये जाते हैं जिससे इन्हें दीवार पर आसानी से हैंग भी कर सकते हैं।
वेस्टर्न शेप ग्लास
मल्टीपर्पज जूस सेट में बड़े साइज जग और ग्लास मग्स होते हैं। इन पर अक्सर बुलियन हेड या सितारों की डिजाइन होती है,जिससे ये अलग दिखते हैं। इनमें पानी और जूस सर्व किया जाता है।
तांबे के बर्तन
माडर्न किचन में पारंपरिक कॉपर के बर्तन भी खूब दिखाई दे रहे हैं। इनमें कइ तरह के पैन,झारे और थालियां भी होती हैं।कॉपर यूटेन्सिल्स में फार्महाउस थीम्स इन दिनों बहुत मशहूर हो रहीं हैं।
हैंगिंग शैल्फ
रसोई की एक दीवार पर कुछ हैंगिंग शैल्फ और पैक लगाकर बर्तन समेट सकते हैं। रैक पर लगे हुक्स में छोटी छोटी बाल्टियां लटकाकर चम्मच,छुरी आदि सामान रख सकते हैं।
Next Story